Gautam Gambhir Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं गंभीर?

दरअसल, गौतम गंभीर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। भारत की तरफ से गंभीर ने 58 टेस्ट मैच, 147 वनडे और 251 टी20 मैच खेले हैं। साल 2003 से लेकर 2016 तक गंभीर ने भारतीय टीम के लिए क्रिकेट खेला और फिर साल 2019 में उन्हें 17वीं लोकसभा के लिए भाजपा से टिकट मिला।
2023 तक गंभीर दिल्ली से सांसद रहे, जिसके बाद उन्होंने राजनीति छोड़ने का फैसला किया और 9 जुलाई 2024 आज उन्हें भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया है। गौतम गंभीर की नेटवर्थ के बारे में अगर बात करें, तो टीम इंडिया के नए हेड कोच की नेटवर्थ करीब 32 डॉलर मिलियन यानी भारतीय रुपयों में 265 करोड़ रुपए हैं।
उनकी कमाई सिर्फ क्रिकेट से ही नहीं, बल्कि अलग-अलग ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस से होती है। गंभीर ने कई शेयर में, रेस्टरेंट में पैसे निवेश करें हैं। इसके अलावा स्टार स्पोर्ट्स के स्पोर्ट्स पैनल में गंभीर को कमेंट्री करते हुए देखा जाता है। कैश की बात करें गौतम गंभीर ने करीब 115000 रुपये का कैश है। उन्होंने शेयर बाजार में खूब पैसा लगाया है।
Gautam Gambhir Net Worth: गंभीर का आईपीएल सफर
Gautam Gambhir Net Worth: दो बार बतौर केकेआर कप्तान आईपीएल का खिताब जीतने पर गंभीर को करीब 95 करोड़ रुपये मिले थे। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर के तौर पर उन्हें हर सीजन के लिए 3.5 करोड़ रुपये मिलते थे। केकेआर के मेंटर के रूप में उन्हें करीब 25 करोड़ रुपये एक सीजन के लिए मिले। क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और उनकी वहां से भी मोटी कमाई हुई।
Gautam Gambhir Net Worth: दिल्ली वाले घर की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये
गौतम गंभीर का दिल्ली में राजिंदर नगर में घर है, जिसकी कीमत 15 करोड़ रुपये हैं। इसके अलावा नोएडा के JP Vish Town में उनका एक प्लाट है जिसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये हैं और उनका मलकापुर गांव में एक प्लाट है, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपये है।
Gautam Gambhir Net Worth: गाड़ियों के बड़े शौकीन हैं गंभीर
Gautam Gambhir Net Worth: गौतम गंभीर को गाड़ियों का काफी शौक हैं। उनके कार कलेक्शन में Maruti Suzuki SX4, Toyota Corolla और Mahindra Bolero Stinger। इसके अलावा ऑडी Q5, BMW 530D जैसी महंगी गाड़ियां हैं। उन्होंने इसके अलावा LIC और बाकी कंपनियों का इंश्योरेंस करा रखा है।
Gautam Gambhir Net Worth: कितने अनुभवी हैं भारतीय टीम के नए हेड कोच

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर को भारतीय टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। गंभीर अब राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि भारतीय टीम के नए हेड कोच कितने अनुभवी हैं।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार को गौतम गंभीर को भारतीय क्रिकेट टीम का नया हेड कोच नियुक्त किया। आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स के पूर्व मेंटर ने राहुल द्रविड़ की जगह ली है। भारत के पूर्व बल्लेबाज जुलाई के अंत में शुरू होने वाले श्रीलंका दौरे से टीम इंडिया की कमान संभालेंगे।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी। ऐसे में फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि भारतीय टीम के नए हेड कोच कितने अनुभवी हैं। तो आइए जानते हैं कि इंटरनेशनल क्रिकेट में गौतम गंभीर का प्रदर्शन कैसा रहा।
Gautam Gambhir Net Worth: टेस्ट में गंभीर का प्रदर्शन
गौतम गंभीर ने नवंबर 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में 58 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान 104 पारियों में उन्होंने 41.95 की औसत और 51.49 की स्ट्राइक रेट से 4154 रन बनाए। क्रिकेट के इस सबसे बड़े प्रारूप में गंभीर ने 22 अर्धशतक और 9 शतक लगाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 206 रन है।
Gautam Gambhir Net Worth: वनडे में गंभीर के आंकड़े
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने 11 अप्रैल 2003 को बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में 147 एकदिवसीय मैच खेले। इस दौरान 143 पारियों में उन्होंने 39.68 की औसत और 85.25 की स्ट्राइक रेट से 5238 रन बनाए। वनडे में उन्होंने 34 अर्धशतक के साथ ही 11 शतक भी जड़े हैं। इस फॉर्मेट में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 150 रन है।
Gautam Gambhir Net Worth: गंभीर ने खेले 37 टी20 इंटरनेशनल
गंभीर ने 13 सितंबर, 2007 को स्कॉटलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उन्होंने 37 टी20 इंटरनेशनल की 36 पारियों में 932 रन बनाए। इस दौरान उनकी औसत 27.41 की और स्ट्राइक रेट 119.02 की रही। क्रिकेट के इस सबसे छोट प्रारूप में उन्होंने 7 अर्धशतक जड़े। उनका सर्वाधिक स्कोर 75 रन है।
Gautam Gambhir Net Worth: राहुल द्रविड़ की जगह गौतम गंभीर बने हेड कोच

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने मंगलवार को एक बड़ा एलान किया। जय शाह ने अपने एक्स पर ये जानकारी दी कि गौतम गंभीर भारतीय टीम के नए हेड कोच बन गए हैं। 42 साल के गंभीर ने राहुल द्रविड़ की जगह ली है। यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि राहुल द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद ही खत्म हो गया था।
भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर को बीसीसीआई ने एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। गौतम गंभीर को भारतीय टीम का नया हेड कोच बनाया गया है। गंभीर ने राहुल द्रविड़ की जगह ली है। इसका एलान बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने मंगलवार को किया।
भारतीय टीम के टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद राहुल द्रविड़ का बतौर हेड कोच कार्यकाल समाप्त हो गया था। इसके बाद कौन द्रविड़ की जगह लेगा, इसकी चर्चा चरम पर थी। द्रविड़ का कार्यकाल वैसे तो वनडे विश्व कप 2023 तक ही था, लेकिन बीसीसीआई ने इसे बढ़ा दिया था। ऐसे में अब गंभीर को ये बड़ी जिम्मेदारी मिली है। गंभीर का कार्यकाल जुलाई 2027 तक रहेगा। ऐसे में जानते हैं 3 कारण, जिनकी वजह गौतम गंभीर को भारत का हेड कोच बनाया गया।
Gautam Gambhir Net Worth: गंभीर को हेड कोच बनाने के 3 प्रमुख कारण
Gautam Gambhir Net Worth: 1. तीनों फॉर्मेट का अनुभव
भारत के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर के पास क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खेलने का अनुभव है। गंभीर बतौर प्लेयर 2007 में भारत की टी20 विश्व कप जीत और 2011 में वनडे विश्व कप जीत का हिस्सा रहे।
टी20 विश्व कप 2007 और 2011 दोनों में ही गंभीर ने अहम भूमिका निभाई थी। दोनों फाइनल मैच में उनके बल्ले से शानदार पारी निकली थी।
साल 2007 विश्व कप में गंभीर ने पाकिस्तान के खिलाफ 54 गेंद पर 75 रन बनाए थे, जबकि 2011 विश्व कप के फाइनल में गंभीर ने श्रीलंका के सामने 275 रन का पीछा करते हुए 97 रन की पारी खेली थी। इस तरह उनके इस अनुभव की वजह से उन्हें बीसीसीआई ने हेड कोच बनने के लिए उचित समझा।
Gautam Gambhir Net Worth: 2. लीडरशिप क्वालिटी
गौतम गंभीर के पास लीडरशिप का अच्छा अनुभव है। साल 2014 में अपनी कप्तानी में गौतम गंभीर ने केकेआर को दूसरी बार आईपीएल का खिताब जिताया था। वहीं अच्छी लीडरशिप क्वालिटी होने की वजह से गंभीर को बीसीसीआई ने कोचिंग की जिम्मेदारी सौंपी है।
Gautam Gambhir Net Worth: 3. बेस्ट मेंटरशिप
42 साल के गौतम गंभीर ने आईपीएल की 2 फ्रेंचाइजियों के लिए मेंटर की भूमिका निभाई। साल 2022 और 2023 में गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर थे और 2024 में उन्हें केकेआर की टीम ने मेंटर बनाया था। साल 2022 और 2023 में उन्होंने लखनऊ को प्लेऑफ तक पहुंचाया था और 2024 में उनकी मेंटरशिप में केकेआर ने आईपीएल का खिताब जीता।


1 thought on “Gautam Gambhir Net Worth: जाने, Great गौतम गंभीर कितनी संपत्ति के मालिक हैं? उनकी कोचिंग और कहां-कहां से करते है कमाई? आज गंभीर मना रहे हैं अपना 43वां जन्मदिन”