क्रिकेट खिलाडियों का और फ़िल्मी अभिनेत्रियों का तो चोली दामन का साथ रहा है क्यूंकि दोनों ही प्रोफेशन बहुत ही लाइम लाइट वाले हैं। Filmi Abhinetri Aur Cricketer इनमे से जो भी अच्छा प्रदर्शन करता है जनता उसे सर आँखों में बैठा लेती है। ऐसे ही इन दोनों पेशे वालों का आपसी सामजस्य स्थापित होता ही रहता है, ऐसे बहुत से उदाहरण हैं जिसमे से कुछ चुनिंदा उदाहरण हम आपके लिए लाये है।
मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर
मंसूर अली खान अपने जमाने के एक अच्छे क्रिकेटर थे और वहां भारतीय टीम के कप्तान भी रहे हैं उन्होंने फिल्मी अभिनेत्री शर्मिला टैगोर के साथ शादी की और यह शादी उनकी कामयाब रही और उनके तीन बच्चे हैं सैफ अली खान सारा अली खान और सोहाअली खान |
रवि शास्त्री और अमृता सिंह
रवि शास्त्री एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर हैं उन्हें एक दिग्गज आलराउंडर के रूप में जाना जाता है। अपने जमाने में रवि शास्त्री एक जाना पहचाना नाम था और इसी नाम ख्याति के कारण फिल्मी अभिनेत्री अमृता सिंह उनके संपर्क में आई और उनका प्यार काफी अच्छा चला लेकिन कुछ कारणवश फिर उनका संबंध विच्छेद हो गया और वह अलग हो गए। रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख ऑलराउंडर के रूप में रहे हैं वर्तमान में वह भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच पी रहे हैं। (Filmi Abhinetri Aur Cricketer)
रवि शास्त्री ने बॉलीवुड के प्रमुख अदाकारा अमृता सिंह से प्रेम संबंध स्थापित किए और उनका संबंध कुछ सालों तक चला फिर उसके बाद दोनों ने ब्रेकअप ले लिया और सन 1990 में रवि शास्त्री ने रितु सिंह से शादी कर ली और अमृता सिंह ने भी कुछ समय बाद सैफ अली खान से शादी कर ली |
मोहसिन खान और रीना रॉय

मोहसिन खान पाकिस्तान क्रिकेटर थे और अपने जमाने में वह भी एक नामी क्रिकेटर थे और उनका नाम ख्याति प्रसिद्धि सारे देश में फैल रही थी | ऐसे में फिल्मी अभिनेत्री रीना राय और उनका प्रेम प्रसंग काफी सालों तक चला फिर दोनों ने निकाह किया कुछ साल अच्छा चलने के बाद फिर कुछ कारणों से दोनों ने अपनी-अपनी राह ली और रीना राय ने अपना फिल्मी कैरियर में वापसी की।
यह भी पढ़े – सबसे खूबसूरत भारतीय महिला क्रिकेटर जिनके सामने हिरोइन भी फेल है
गीता बसरा और हरभजन सिंह

हरभजन सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख स्पिन गेंदबाज को लोग टर्मिनेटर के रूप में जानते हैं | हरभजन सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के एक प्रमुख गेंदबाज रहे हैं और उन्होंने अपने खेल से अपने देश का अपने पंजाब का और अपना नाम किया है | हरभजन सिंह पंजाबी हैं तो उनका विवादों से भी संपर्क रहा है लेकिन वो एक कामयाब दिलदार प्रवती होने के कारण उनके जीवन में गीता बसरा और उन दोनों का प्रेम प्रसंग या डेट पर वह काफी समय रहे फिर एक दूसरों को अच्छे से समझने के बाद उन दोनों ने शादी की अब उनकी एक बच्ची है जिसका नाम हिनाया है|
मोहम्मद अजहरुद्दीन और संगीता बिजलानी

संगीता बिजलानी एक ऐसा नाम था जो 80 और 90 के दशक में खूबसूरत हसीनाओं में से एक थी |उनका फिल्मी कैरियर इस समय चरम सीमा पर था और ऐसी खूबसूरत हसीना ने उस समय बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को अपना दिल दे दिया था |
दोनों की जोड़ी उस समय बहुत अच्छी चल रही थी फिर कुछ कारणों से वह अलग हो गई और उसके बाद वह दिल दे बैठे भारतीय क्रिकेटर एवं पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को | मोहम्मद अजहरुद्दीन उस समय भारतीय क्रिकेटर एवं कप्तान होने के कारण उनकी खेल प्रतिभा के कारण बहुत ही चर्चित नाम रहा ऐसे में दोनों एक दूसरे के संपर्क में आए और एक दूसरे को पसंद करने लगे और साथ में समय बिताने लगे |
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने संगीता बिजलानी से शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया था | इसके बाद सन् 1996 में मोहम्मद अजहरुद्दीन एवं संगीता बिजलानी ने शादी कर ली थी और शादी के बाद संगीता बिजलानी ने फिल्मी कैरियर से दूरी बना ली थी लेकिन जैसा कि अमूमन फिल्मी हस्तियों और बॉलीवुड अभिनेताओं क्रिकेटरों में अधिकांश देखा जाता है कि वह लंबे समय तक परस्पर संबंध नहीं रख पाते ऐसा ही कुछ मोहम्मद की टीम एवं संगीता बिजलानी के रिश्ते में हुआ
सन 1996 में दोनों की शादी होने के बाद सन 2010 में 14 साल बाद दोनों अलग अलग हो गए हालांकि मोहम्मद अजहरुद्दीन एवं संगीता बिजलानी की जोड़ी भारतीय क्रिकेटर और फिल्मी अभिनेत्री का एक चर्चित जोड़ी के रूप में विख्यात रहा है |
यह भी पढ़े – सबसे खूबसूरत भारतीय महिला क्रिकेटर जिनके सामने हिरोइन भी फेल है
युवराज सिंह और हेजल कीच
अब बात करते हैं हेजल कीच की, हेजल कीच बॉलीवुड अभिनेत्रियों में एक चर्चित नाम रहा है इन्होंने बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में काम किया है | हेजल कीच ने भारतीय क्रिकेट के प्रख्यात धाकड़ बल्लेबाज युवराज सिंह से शादी की है | 30 नवंबर 2016 में दोनों ने एक दूसरे को समझने के बाद शादी कर ली | शादी करने के बाद हेजल कीच ने बॉलीवुड से दूरी बना ली है एवं युवराज सिंह और हेजल कीच अपना पारिवारिक जीवन सुखमय बीता रहे हैं |
हार्दिक पांड्या और नताशा सिंह

हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट टीम में बहुत ही कम समय में अपने प्रदर्शन के दम पर उन्होंने नाम ख्याति प्राप्त की है और एक जाना पहचाना नाम है हार्दिक पांड्या ने नताशा सिंह से शादी की है और उनका वैवाहिक संबंध कुशल मंगल से चल रहा है |
जहीर खान और सागरिका घाटगे

जहीर खान भारतीय क्रिकेट टीम के प्रमुख गेंदबाज रहे हैं और अपनी गेंदबाजी के दम पर उन्होंने अच्छी शोहरत हासिल की है | जहीर खान ने सागरिका घाटगे से शादी की है सागरिका घाटगे पुराने जमाने के फिल्म अभिनेता विजेंद्र घाटगे की बेटी है इन्होंने फिल्म चक दे इंडिया में अभिनय किया है दोनों का वैवाहिक संबंध अच्छा है |
Filmi Abhinetri Aur Cricketer– विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता
विवियन रिचर्ड्स वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के प्रमुख ऑलराउंडर रहे हैं और देश का हर क्रिकेट प्रेमी उनके नाम और उनके क्रिकेट को भलीभांति जानता है | विवियन रिचर्ड्स अपने क्रिकेट करियर के चरम सीमा पर थे तब सन 1980 में फिल्म अभिनेत्री नीना गुप्ता की तरफ वह आकर्षित हुए और दोनों का प्रेम संबंध स्थापित हो गया |
विवियन रिचर्ड्स पहले से ही शादीशुदा थे कुछ सालों बाद उनको लगा कि उनका पारिवारिक संबंध इस वजह से खराब हो जाएगा तो उन्होंने नीना गुप्ता से अपने संबंध विच्छेद कर दिए हालांकि दोनों के प्रेम संबंध की एक बेटी है जिसका नाम मसाबा है |

