Eng Vs Ind 3rd T20 July 2022:सूर्यकुमार यादव का शतक गया बेकार, इंग्लैंड ने 17 रनों से जीता मुकाबला,भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की

Eng Vs Ind 3rd T20 July 2022: इंग्लैंड ने डेविड मलान की 39 गेंद में 77 रन की अर्धशतकीय पारी के बाद कसी गेंदबाजी से रविवार को तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को 17 रन से हराकर सांत्वना भरी जीत दर्ज की. भारत ने पहले दो मैच जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की. टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की पारी की बात करें तो डेविड मलान (77) के वस्फिोटक अर्धशतक और लियाम लिवग्स्टिंन की नाबाद 42 रन की बेहतरीन पारी से इंग्लैंड ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 215 रन का मजबूत स्कोर बनाया।

इंग्लैंड के ओपनरों जैसन रॉय और कप्तान जोस बटलर ने भारतीय टीम में भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह के न होने का पूरा फायदा उठाते हुए इंग्लैंड को 31 रन की अच्छी शुरुआत करी।बटलर ने नौ गेंदों पर 18 रन बनाये जबकि रॉय ने 26 गेंदों पर 27 रन में एक चौका और दो छक्के लगाए। मलान ने वस्फिोटक अंदाज में खेलते हुए मात्र 39 गेंदों पर 77 रन में छह चौके और पांच छक्के लगाए। मलान ने लिवग्स्टिंन के साथ चौथे विकेट के लिए 84 रन की मजबूत साझेदारी की।लिवग्स्टिंन ने 29 गेंदों पर नाबाद 42 रन में चार छक्के उड़ाए।

हैरी ब्रूक ने नौ गेंदों पर 19 और क्रिस जॉर्डन ने तीन गेंदों पर 11 रन बनाये। इंग्लैंड के स्कोर में 13 अतिरक्ति रनों का भी योगदान रहा। भारत की तरफ से लेग स्पिनर रवि बश्निोई ने 30 रन पर दो विकेट और तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने 35 रन पर दो विकेट लिए।

यह भी पढ़ें : Abdul Samad Biography, Wife, Net Worth, IPL, आईपीएल ने दिया 1 और ऑलराउंडर, जो हर साल अपनी प्रतिभा दर्शा रहा

Eng Vs Ind 3rd T20 July 2022 : भारत की खराब शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआती तीन विकेट पावरप्ले में गंवा दिये थे लेकिन सूर्यकुमार यादव (117) और श्रेयस अय्यर (28 रन) के बीच चौथे विकेट के लिये 62 गेंद में 119 रन की साझेदारी निभाकर टीम को इन झटकों से उबारा.

पर सूर्यकुमार की 55 गेंद में 14 चौके और छह छक्कों जड़ित पारी के बावजूद टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 198 रन ही बना सकी.
इंग्लैंड के ओर से रीस टॉप्ले सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट झटके. उनके अलावा डेविड विली ने दो और क्रिस जॉर्डन ने अंतिम ओवर में दो विकेट प्राप्त किये.

भारत की शुरूआत ही अच्छी नहीं रही, टीम ने पावरप्ले में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (01), विराट कोहली (11) और कप्तान रोहित शर्मा (11) के विकेट गंवा दिये थे. छह ओवर में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 34 रन था. टॉप्ली ने दूसरे ओवर में पंत को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराया। फिर कोहली क्रीज पर उतरे. कोहली ने तीसरे ओवर में विली पर मिड विकेट पर शानदार चौका लगाने के बाद अगली गेंद पर आकर्षक छक्का जड़ा. पर अगली ही गेंद को कवर पर उठाने की कोशिश में आसान सा कैच देकर आउट हुए

यह भी देखें: क्रिकेट लाइव देखते समय अगर आप कुछ लजीज व्यंजन खाते है तो इन लजीज व्यंजनों की रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

सूर्यकुमार ने फिर ग्लीसन पर अपनी पारी का पहला चौका जड़ा. पांचवें ओवर में रोहित शर्मा ने टॉप्ली पर दो चौके लगा दिये थे, पर अंतिम धीमी गेंद पर शॉट को टाइम नहीं कर सके और भारत ने तीसरा विकेट गंवा दिया.

फिर सूर्यकुमार और अय्यर ने जिम्मेदारी से खेलते हुए टीम को शुरूआती झटकों से उबारने में मदद की. इन दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 10 ओवर में तीन विकेट पर 82 रन कर दिया. दोनों के बीच शतकीय साझेदारी से टीम ने 15 ओवर में तीन विकेट पर 150 रन बना लिये थे. टीम को श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने के लिये 30 गेंद में 66 रन की जरूरत थी.

16वें और अपने अंतिम ओवर में टॉप्ले ने अय्यर (26 गेंद, दो छक्के) की पारी समाप्त कर इस साझेदारी का अंत किया. दिनेश कार्तिक अब सूर्यकुमार का साथ निभाने पहुंचे. सूर्यकुमार ने 17वें ओवर में विली पर चौका लगाकर 48 गेंद में 12 चौके और पांच छक्के से शतक पूरा किया. इससे वह टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जड़ने वाले छठे भारतीय बन गये. एक गेंद बाद ही कार्तिक की पगबाधा आउट अपील की गयी और बटलर ने रिव्यू लिया जिसमें वह आउट हो गये.

रवींद्र जडेजा ने आने के बाद तीसरी गेंद पर गेंदबाज ग्लीसन के सिर के ऊपर से गगनदायी छक्का जड़ा. लेकिन अगली ही गेंद पर पगबाधा आउट हो गये, भारतीय क्रिकेटर ने हालांकि रिव्यू भी किया लेकिन वह इस यॉर्कर गेंद पर आउट पाये गये. सूर्यकुमार 19वें ओवर में मोईन अली का शिकार हुए. फिर उम्मीद भी खत्म हो गयी. अंतिम ओवर में जॉर्डन ने हर्षल पटेल और रवि बिश्नोई के विकेट लिये.

Leave a Comment