ENG Vs AUS Ashes 2023: इंग्लैंड (England) की टीम ने अपने गेंदबाजों के दम पर एशेज सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को दूसरे सत्र में आस्ट्रेलिया (Australia) की पहली पारी में विकेट लेकर इस मैच में इंग्लैंड टीम की वापसी कराई। लंच के बाद की पांचवीं ही गेंद पर स्टुअर्ट ब्राड ने उस्मान ख्वाजा (47) का विकेट लिया और इसके बाद उन्होंने ट्रेविस हेड को मात्र 4 रन पर आउट करके एशेज में अपना 150वां विकेट लिया।
ENG Vs AUS Ashes 2023 : ब्रॉड के एशेज में 150 विकेट
ट्रेविस हेड को मात्र 4 रन पर आउट करते ही ब्रॉड एशेज में 150 विकेट लेने वाले तीसरे और इंग्लैंड की टीम के पहले गेंदबाज बन गए। इंग्लैंड की टीम की के पहली पारी में 283 रन के जवाब में आस्ट्रेलिया की टीम ने चाय के समय तक सात विकेट खोकर 186 रन बना लिए थे। चाय के समय तक स्मिथ 79 गेंद में 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे जबकि कप्तान पैट कमिंस (01) ने खाता ही खोला। एक और स्मिथ ऑस्ट्रेलिया टीम की पारी को आगे बढ़ा रहे थे जबकि दूसरी तरफ से टीम के विकेट लगातार गिरते रहे।
ENG Vs AUS Ashes 2023 : स्मिथ का बना मजाक-
स्मिथ के रन-आउट को लेकर मैदान में बवाल मच गया और दर्शकों ने एक बार स्मिथ का बीच मैदान मजाक उड़ाया। खराब फॉर्म से जूझ रहे जेम्स एंडरसन ने मिशेल मार्श (16) का विकेट लिया। कप्तान बेन स्टोक्स ने एंडरसन को इस मौच में पहली बार गेंद पवेलियन छोर से थमाई और इस अनुभवी गेंदबाज ने स्पैल की चौथी ही गेंद पर टीम को सफलता दिला दी।
ENG Vs AUS Ashes 2023 : चोट के कारण बाहर रहे मोइन अली-
मोइन अली चोटिल होने की वजह से मैदान के बाहर हैं, और ऐसे में स्पिन गेंदबाजी का जिम्मा संभाल रहे जो रूट के विरुद्द एलेक्स कैरी (10) ने छक्का लगाया, लेकिन इस अनुभवी खिलाड़ी ने अपनी अगली गेंद पर कैरी को फिरकी में फंसा लिया।
ENG Vs AUS Ashes 2023 : स्टोक्स ने कैरी को भेजा पवेलियन-
कैरी गेंद को स्टोक्स के हाथों में मार बैठे जिन्होंने टेस्ट का 100वां कैच लपका। सत्र खत्म होने पहले इंग्लैंड के मिशेल स्टार्क (सात) के रूप में एक और सफलता मिली। मार्क वुड की गेंद को पुल करने की कोशिश में स्टार्क बेन डकेट को कैच थमा बैठे। ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 295 रन पर सिमट गई।
ENG Vs AUS Ashes 2023: एशेज में 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज-
195-शेन वार्न
157- ग्लेन मैकग्रा
150- स्टुअर्ट ब्राड
टेस्ट एक टीम के खिलाफ 150 या ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज-
195- शेन वार्न बनाम इंग्लैंड
167- डेनिस लिली बनाम इंग्लैंड
164- कर्टली एंब्रोस बनाम इंग्लैंड
157- ग्लेन मैकग्रा बनाम इंग्लैंड
151- स्टुअर्ट ब्राड बनाम आस्ट्रेलिया
