Dean Elgar: भारत और दक्षिण अफ्रीका (IND Vs SA) के बीच दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाड़ी डीन एल्गर (Dean Elgar) अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे थे। ऐसे में रोहित और विराट (Rohit And Virat) ने एल्गर के आखिरी टेस्ट को बहुत ही खास बनाया। रोहित और विराट ने इस खिलाड़ी को एक बहुत ही खास तोहफा दिया। साथ ही उन्होंने एल्गर को आखिरी पारी में अपना विकेट गंवाने के बाद गले लगाकर मैदान से बाहर भेजा।
Dean Elgar: भारत और दक्षिण अफ्रीका (India And South Africa) के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच केप टाउन (Cap Town) के न्यूलैंड्स (New Lands) में खेला गया।
Dean Elgar ने आखिरी टेस्ट में की कप्तानी-
पहले मैच में चोटिल होने के बाद सीरीज से बाहर हुए टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) की गैरमौजूदगी में दक्षिण अफ्रीका की टीम के कप्तान और खिलाड़ी डीन एल्गर के टेस्ट करियर का यह आखिरी मैच था। हालांकि वे अपने आखिरी टेस्ट में जीत दर्ज करने में सफल नहीं रहे।
Dean Elgar को विराट कोहली ने दिया खास तोहफा-

अब भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने डीन एल्गर को आखिरी मैच में एक विशेष गिफ्ट दिया है। दोनों ने एल्गर को साइन की हुई एक खास जर्सी गिफ्ट की। मैच के बाद कोहली एल्गर के पास गए और उन्होंने अपनी साइन की हुई जर्सी एल्गर को गिफ्ट की। जैसे ही कैमरामैन इस पल को कैमरे में कैद करने के लिए गए दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से बात करने लग गए।
Dean Elgar के आखिरी टेस्ट को रोहित ने भी बनाया खास-

एक तरफ विराट ने एल्गर के फेयरवेल को खास बनाने की कोशिश की तो वहीं, रोहित ने भी खिलाड़ी को एक खास गिफ्ट दिया। रोहित ने एल्गर को भारतीय टीम (Indian Team) के सभी खिलाड़ियों द्वारा साइन की हुई जर्सी गिफ्ट की और इस पर एक मैसेज भी लिखा था कि “प्रिय डीनो, आगे आने वाली सभी चीजों के लिए शुभकामनाएं।” सभी खिलाड़ियों ने एल्गर के आखिरी टेस्ट को खास बनाने की कोशिश की।
Dean Elgar को गले लगाकर मैदान से विदाई दी

इससे पहले रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका की पारी के दौरान डीन एल्गर का विकेट गिरने पर टीम को जश्न मनाने से मना किया। दरअसल जब दूसरी पारी में एल्गर का विकेट गिरा तो सभी खिलाड़ी बल्लेबाज के आउट होने की खुशी मनाने लगे, लेकिन खिलाड़ी को ऐसा करने से रोका। उन्होंने एल्गर को गले लगाकर उन्हें पवेलियन से विदा किया।


1 thought on “Dean Elgar के आखिरी टेस्ट को भारतीय खिलाड़ियों ने बनाया बहुत ही खास, रोहित और विराट ने 1 खास चीज एल्गर को भेंट की। ”