Danish Malewar, Biography in Hindi, Domestic Career, WPL, Husband, Net worth, 1 पिता ने संघर्ष करके अपने बेटे को क्रिकेटर बनाकर अपने सपने को पूरा किया, हिम्मत, मेहनत और जुनून की कहानी  

Danish Malewar का जन्म 8 अक्टूबर 2003 को विदर्भ के नागपुर शहर में हुआ था, मालेवार ने 11 अक्टूबर 2024 को नागपुर में आंध्र के खिलाफ प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया। मालेवार के पिता विष्णु क्रिकेट के बहुत बड़े प्रशंसक हैं, उन्होंने शादी के समय ही तय कर लिया था कि अगर उनका बेटा हुआ, तो वे उसे क्रिकेटर बनाएंगे. लेकिन मध्यम वर्गीय परिवार होने के कारण, विष्णु जानते थे कि यह कठिन होगा।

मालेवार ने बताया कि, ‘मेरे पिता हमेशा चाहते थे कि मैं क्रिकेटर बनूं और जब मैं 7 साल का था, तब मैंने एक अकादमी में एडमिशनल ले लिया। उन्होंने कई कठिनाइयों का सामना किया, लेकिन यह सुनिश्चित किया कि मेरी क्रिकेट संबंधी जरूरतों का ध्यान रखा जाए। मेरे जूनियर दिनों में जब मैं रन बनाता था, तो कुछ लोग मुझे बैट, पैड और दस्ताने देते थे. पैसे मेरे अंडर-19 दिनों के बाद ही मिलने लगे’।

मालेवार एक सामान्य मध्यम वर्गीय परिवार से हैं, उनके पिता विष्णु एक लघु बचत संग्रह एजेंट थे और माँ एक गृहिणी थीं। लेकिन सात साल की उम्र में सिटी जिमखाना अकादमी में दाखिला लेने के बाद से दानिश मालेवार सीनियर के भारत की जर्सी में देखने के सपने को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।

इनका पूरा नाम दानिश विष्णु मालेवार है इनका जन्म 08 अक्टूबर 2003, को नागपुर, विदर्भ मे हुआ, इनकी आयु अभी करीब 22 वर्ष की है। इनकी बल्लेबाजी शैली दाहिने हाथ के बल्लेबाज की है और इनकी गेंदबाजी शैली लैग ब्रेक गेंदबाज की है टीम मे इनकी भूमिका शीर्ष क्रम के बल्लेबाज की है।  

हर क्रिकेटर चांदी का चम्मच लेकर पैदा नहीं होता। मालेवार की कहानी हिम्मत, मेहनत और जुनून की कहानी है। उनके पिता विष्णु का सपना था: अपने बेटे को क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल करते देखना। लेकिन सिर्फ सपनों से जेब नहीं भरती।

निम्न-मध्यम वर्गीय पृष्ठभूमि से आने के कारण, यह कभी भी आसान नहीं था। फिर भी, विष्णु ने सुनिश्चित किया कि उनके बेटे के पास वह सब कुछ हो जिसकी उसे ज़रूरत थी। बैट, पैड, दस्ताने; अगर दानिश रन बनाता, तो उसके आस-पास के लोग सुनिश्चित करते कि उसके पास आगे बढ़ने के लिए सभी उपकरण हों।

गली क्रिकेट से रणजी तक का सफर रातों-रात नहीं हुआ। मालेवार ने इस सीजन की शुरुआत में आंध्र के खिलाफ अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू करने से पहले स्थानीय टूर्नामेंटों में अपने कौशल को निखारा। दूसरी पारी में 61 रन बनाकर उन्होंने दिखाया कि वह लाल गेंद वाले क्रिकेट के लिए खेल सकते हैं।

इसके बाद उन्होंने लगातार 56, 42, 59 रन की पारियां खेलीं और फिर गुजरात के खिलाफ़ अपना पहला प्रथम श्रेणी शतक (115) लगाया। यह प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी छाप छोड़ रहा था और नॉकआउट दौर में उसने सबसे ज़्यादा ज़रूरी समय पर अच्छा प्रदर्शन किया।

Danish Malewar की टीमें

विदर्भ

Danish Malewar बैटिंग कैरियर आँकड़े

प्रारूपमैचपारीनॉटरनबेस्टऔसतगेंद  स्ट्राइकशतकफिफ्टीचौकेछक्के
एफसी915078315352.20152551.3426956

Danish Malewar के हालिया मैच

विदर्भ बनाम केरल 153 एवं 73 26-फरवरी-2025 नागपुर एफसी

विदर्भ बनाम मुंबई 79 एवं 29 17-फरवरी-2025 नागपुर एफसी

विदर्भ बनाम तमिलनाडु 75 एवं 0 08-फरवरी-2025 नागपुर एफसी

विदर्भ बनाम हैदराबाद 13 एवं 3 30-जनवरी-2025 नागपुर एफसी

विदर्भ बनाम राजस्थान 17 23-जनवरी-2025 जयपुर एफसी

Danish Malewar का डेब्यू/आखिरी मैच

एफसी मैच

पदार्पण विदर्भ बनाम आंध्र, नागपुर – 11 – 14 अक्टूबर, 2024

अंतिम विदर्भ बनाम केरल, नागपुर – 26 फरवरी – 02 मार्च, 2025

यह भी देखें: Anjali Sarwani, Biography in Hindi, Domestic Career, WPL, Husband, Net worth, अडोनी से राष्ट्रीय टीम फिर WPL 2024 तक का इस खिलाड़ी का सफर 

Danish Malewar ने रणजी ट्रॉफी फाइनल में शतक जड़कर मचाई सनसनी

केरल और विदर्भ के बीच नागपुर के जामथा में वीसीए स्टेडियम में आज से रणजी ट्रॉफी 2024-25 फाइनल शुरू हुआ है। केरल द्वारा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाए जाने के बाद विदर्भ शानदार स्थिती में पहुंच गया है। पहले दिन के खेल में बुधवार को विदर्भ के बल्लेबाज Danish Malewar ने सुर्खियां बटोरी. 21 वर्षीय इस बल्लेबाज ने शानदार शतक जड़ते हुए सनसनी मचा दी।

Danish Malewar ने जड़ा शानदार शतक

पहले दिन के खेल की समाप्ति तक दानिश मालेवार 259 गेंद में 138 रन बनाकर नाबाद हैं. अपनी इस पारी में वह अब तक 14 चौके और 2 छक्के जड़ चुके हैं. मालेवार की सेंचुरी की मदद से विदर्भ मजबूत स्थिति में पहुंच गया है और 4 विकेट के नुकसान पर 254 रन बना लिए हैं. यश ठाकुर (5) रन बनाकर मालेवार के साथ नाबाद पवेलियन लौटे हैं.

Danish Malewar ने 21 की उम्र में दिखाया जलवा

स्टाइलिश दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पहले सेशन में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार हरी पिच पर विदर्भ को बड़ी चुनौती से उबारा. केरल के तेज गेंदबाजों ने अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और 12 ओवर के अंदर 3 विकेट लेकर मेजबान टीम का स्कोर को (24/3) कर दिया.

Danish Malewar ने करुण नायक संग की अहम साझेदारी

इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए Danish Malewar और 5वें नंबर के करुण नायर ने 214 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए विदर्भ की पारी को संभाला. मालेवार ने लंच ब्रेक के बाद मौजूदा सत्र का अपना दूसरा शतक जड़ा. बाएं हाथ के स्पिनर आदित्य सरवटे की गेंद पर छक्का लगाकर 99 रन तक पहुंचने के बाद मालेवार ने इसी गेंदबाज की गेंद पर मिडविकेट पर शानदार चौका लगाकर 168 गेंदों का सामना करते हुए अपना शतक पूरा किया.

Danish Malewar ने आंध्र के खिलाफ किया था डेब्यू

इस युवा खिलाड़ी ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 के पहले हाफ में आंध्र के खिलाफ नागपुर में प्रथम श्रेणी में अपना डेब्यू किया और तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दूसरी पारी में 61 रन बनाकर तुंरत सभी को प्रभावित कर दिया. इसके बाद उन्होंने नागपुर में घरेलू मैदान पर गुजरात के खिलाफ अपना पहला प्रथम श्रेणी शतक जड़ते हुए 115 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई-नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Danish Malewar कौन हैं।

रणजी ट्रॉफी फाइनल में Danish Malewar ने शानदार शतक ठोक दिया है. केरल और विदर्भ के बीच जारी मैच में दानिश ने शतक के जरिए महफिल लूट ली. उनके बल्ले से 13 चौके-छक्के निकले. आइए जानते हैं कि रणजी फाइनल में सेंचुरी जड़ने वाले दानिश मालेवार कौन हैं?

रणजी ट्रॉफी का फाइनल केरल और विदर्भ के बीच नागपुर में खेला जा रहा है. मैच में विदर्भ की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है. केरल के गेंदबाजों ने शुरू में शानदार गेंदबाजी की लेकिन बाद में विदर्भ के बल्लेबाज दानिश मालेवार केरल के गेंदबाजों पर बरस पड़े और उन्होंने रणजी ट्रॉफी फाइनल जैसे बड़े मैच में शानदार शतक ठोक दिया. उनके बल्ले से 13 चौके-छक्के निकले. आइए जानते हैं कि रणजी ट्रॉफी फाइनल में सेंचुरी जड़ने वाले Danish Malewar कौन हैं?

दानिश एक उभरते हुए क्रिकेटर हैं. अभी उनकी उम्र सिर्फ 21 साल है, दानिश का जन्म 8 अक्टूबर 2003 को हुआ था। रणजी ट्रॉफी में विदर्भ के लिए खेलने वाले दानिश ने अपने फर्स्ट क्लास करियर का दूसरा शतक जड़ा है। केरल के खिलाफ उन्होंने चौका लगाते हुए 168 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, इस दौरान उन्होंने कुल 13 बाउंड्री लगाई।

इनमें 11 चौके और दो छक्के शामिल रहे. जिसकी बदौलत उनकी टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई, क्योंकि विदर्भ के तीन विकेट फाइनल जैसे बड़े मैच में सिर्फ 24 रनों पर ही गिर चुके थे। तब संकट की घड़ी में दानिश ने करुण नायर के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की और अपना सैकड़ा भी पूरा कर लिया।

Danish Malewar ने पूरा किया पिता का सपना

Danish Malewar ने मुंबई के खिलाफ सेमीफाइनल मैच के दौरान 79 रनों की पारी खेली थी। उन्होंने तब बताया था कि जब वो महज सात साल के थे तब उनके पिता विष्णु मालेवार ने उनका एडमिशन एक एकेडमी में कराया था। उनके पिता चाहते थे कि वो एक क्रिकेटर बने। दानिश के मुताबिक उनके पिता ने आर्थिक तंगी का भी सामना किया लेकिन फिर भी वो उनकी क्रिकेट संबंधित जरूरत को पूरा करते थे।

Danish Malewar का फर्स्ट क्लास करियर

21 वर्षीय इस उभरते हुए खिलाड़ी ने अपने करियर में अभी तक पांच हाफ सेंचुरी और दो सेंचुरी लगाई है। वो अपने करियर का नौवां फर्स्ट क्लास मैच खेल रहे हैं इस दौरान चौदह पारियों में उन्होंने 677* रन बनाए हैं। उनका औसत 42 से ज्यादा का है, सेमी फाइनल में 79 रन बनाने से पहले दानिश ने तमिलनाडु के खिलाफ 75 रन बनाए थे। जबकि गुजरात के खिलाफ उनके बल्ले से 115 रनों की पारी आई थी।

Danish Malewar की विदर्भ ने तीसरी बार रणजी ट्रॉफी 2024-25 का खिताब जीता

विदर्भ ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 का खिताब जीत लिया है। विदर्भ और केरल के बीच फाइनल मुकाबला ड्रॉ रहा। पहली पारी की लीड के आधार पर विदर्भ को चैंपियन घोषित किया गया।

विदर्भ ने पहली पारी में 379 रन बनाए थे। केरल ने इसके जवाब में 342 रन बनाए। विदर्भ को पहली पारी के आधार पर 37 रन की बढ़त मिली। विदर्भ ने मैच के पांचवे दिन तक दूसरी पारी में 9 विकेट के नुकसान पर 375 रन बनाए और केरल को खेलने के लिए बुलाए बिना ही मैच ड्रॉ करने का ऐलान किया गया।

विदर्भ की टीम ने तीसरी बार रणजी ट्रॉफी का टाइटल जीता है। इससे पहले टीम ने 2017-18 और 2018-19 में यह खिताब जीता था। उन्होंने 2017 में दिल्ली और 2018 में सौराष्ट्र को हराया था। वहीं टीम 2023-24 में उपविजेता रही थी। जिसमें मुंबई ने उन्हें फाइनल में मात दी थी। केरल क्रिकेट टीम पहली बार फाइनल में पहुंची थी।

Danish Malewar को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

Danish Malewar
Danish Malewar

विदर्भ ने आज सुबह 249/4 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 126 रन जोड़े और 5 विकेट गंवा दिए। Danish Malewar को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने विदर्भ के लिए पहली पारी में 153 और दूसरी में 73 रन बनाए। टीम के लिए दूसरी पारी में करुण नायर ने 135 रन बनाए। दर्शन नालकांडे ने नाबाद 51 रन की पारी खेली।

चौथे दिन विदर्भ से करुण नायर ने शतक लगाया रणजी ट्रॉफी फाइनल के चौथे दिन विदर्भ से करुण नायर ने शतक लगा दिया। दानिश मालेवार 73 रन बनाकर आउट हुए। स्टंप्स तक दूसरी पारी में विदर्भ ने 4 विकेट खोकर 249 रन बना लिए हैं। टीम ने 286 रन की बढ़त बना ली है।

तीसरे दिन केरल 342 रन पर ऑलआउट शुक्रवार को मुकाबले के तीसरे दिन केरल की टीम स्टंप्स तक 342 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम ने 131/3 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया था। कप्तान सचिन बेबी ने 98 रन बनाए। नागपुर के VCA स्टेडियम में विदर्भ को पहली पारी में 37 रन की बढ़त मिली। टीम से दर्शन नालकंडे, हर्ष दुबे और पार्थ रेखडे ने 3-3 विकेट लिए। पहली पारी में Danish Malewar ने शतक लगाया था।

दूसरे दिन विदर्भ पहली पारी में 379 पर ऑलआउट

गुरुवार को मुकाबले के दूसरे दिन विदर्भ की टीम पहली पारी में 379 रन पर ऑलआउट हो गई है। टीम ने आज 254/4 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। टीम ने 125 रन जोड़े और आखिरी 6 विकेट गंवा दिए। केरल ने स्टंप्स तक 3 विकेट खोकर 131 रन बना लिए।

पहले दिन विदर्भ ने 4 विकेट गंवाए

विदर्भ ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 4 विकेट खोकर 254 रन बना लिए हैं। दानिश मालेवार ने शतक लगाया। लंच तक विदर्भ ने 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बनाए। दानिश मालेवार और करुण नायर नाबाद लौटे। ध्रुव शोरे 16 और दर्शन नालकांडे 1 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, पार्थ रेखाडे खाता भी नहीं खेल सके।

सेमीफाइनल में विदर्भ ने मुंबई, केरल ने गुजरात को हराया था नागपुर के VCA स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल में विदर्भ ने मुंबई को 80 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाया था। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में गुजरात के खिलाफ केरल पहली पारी में 2 रन की बढ़त लेने के कारण फाइनल में पहुंचा था।

Leave a Comment