CSK Vs KKR Highlights: जडेजा और तुषार देशपांडे की घातक गेंदबाजी और रुतुराज गायकवाड़ की Best कप्तानी पारी की बदौलत CSK ने KKR को 7 विकेट से दी मात

CSK Vs KKR Highlights: आईपीएल 2024 (IPL 2024) के खेले गए 22वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Night Raiders) को 7 विकेट से बुरी तरह पीट दिया। सीएसके (CSK) ने केकेआर (KKR) से मिले 138 रन के लक्ष्य को महज 3 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। टीम की ओर से कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Captain Ruturaj Gaikwad) ने शानदार कप्तानी पारी खेलते हुए 67 रन की शानदार पारी खेली। वहीं गेंदबाजी विभाग से जडेजा और तुषार देशपांडे (Jadeja And Tushar Deshpandey) ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए तीन-तीन विकेट अपने नाम किए।

CSK Vs KKR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने केकेआर को 7 विकेट से दी मात

CSK Vs KKR Highlights: चेपॉक के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के नए-नवेले कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने अपने बल्ले का जबरदस्त जौहर दिखाया। रुतुराज ने कोलकाता नाइट राइडर्स के बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ करते हुए 67 रन की नाबाद पारी खेली। रुतुराज की कप्तानी भरी पारी की बदौलत पर सीएसके ने केकेआर को एक तरफा मैच में 7 विकेट से हरा दिया। बरहाल रुतुराज ने अर्धशतक जड़कर वो कारनामा कर दिखाया है जो कि पिछले पांच साल में खुद एमएस धोनी (M S Dhoni) नहीं कर सके हैं।

यह भी देखें: T20 World Cup 2024 मे कौन सा यह खिलाड़ी गेमचेंजर की भूमिका निभा सकता है जिसकी युवराज सिंह और इरफान पठान ने भविष्यवाणी की है

CSK Vs KKR Highlights: रुतुराज की कप्तानी भरी पारी

CSK Vs KKR Highlights
CSK Vs KKR Highlights

रुतुराज गायकवाड़ का बल्ला चेपॉक के मैदान पर जमकर चला। रुतुराज ने 58 गेंदों का सामना करते हुए 67 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस पारी के दौरान रुतुराज ने 9 चौके जमाए। रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद रुतुराज ने दूसरे विकेट के लिए डेरिल मिचेल (darryl mitchell) के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी निभाई।

मिचेल के आउट होने के बाद रुतुराज एक छोर संभालकर खड़े रहे और शिवम दुबे (Shivam Dubey) को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने का लाइसेंस दिया। रुतुराज ने अनुकूल रॉय (Anukul Roy) की गेंद पर चौका लगाकर चेन्नई को इस सीजन की तीसरी जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

CSK Vs KKR Highlights: रुतुराज ने किया बड़ा कारनामा

दरअसल, रुतुराज गायकवाड़ पिछले पांच साल में बतौर कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से फिफ्टी जमाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। बीते पांच साल में कप्तान रहते हुए धोनी भी यह कारनामा नहीं कर सके हैं। वहीं, रविंद्र जडेजा भी सात मैचों में कप्तानी करने के बावजूद एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके थे।

CSK Vs KKR Highlights: जडेजा और तुषार देशपांडे ने झटके तीन-तीन विकेट

चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से बल्ले से अगर कप्तान रुतुराज ने रंग जमाया, तो गेंद से महफिल रविंद्र जडेजा और तुषार देशपांडे ने लूटी। जडेजा ने महज 18 रन खर्च करते हुए तीन विकेट अपनी झोली में डाले। वहीं, तुषार देशपांडे ने 33 रन देते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। केकेआर से मिले 138 रन के लक्ष्य को चेन्नई (Chennai) ने महज 3 विकेट खोकर हासिल किया।

Leave a Comment