CSK CEO ने Great महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर बताया, कि IPL 2025 मे उनकी क्या प्लानिंग है?

CSK CEO: एमएस धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम ने पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया (Under the captaincy of MS Dhoni, CSK team won the IPL title five times) है लेकिन आईपीएल (IPL) के 17वें सीजन में धोनी ने सीएसके की कैप्टेंसी छोड़ने का फैसला किया। धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ को सीएसके टीम का कप्तान (Ruturaj Gaikwad Named captain of CSK Team) बनाया गया। गायकवाड़ की कप्तानी में सीएसके ने अंक तालिका पर पांचवे स्थान पर अपना सफर खत्म किया। सीएसके (CSK) को अपने आखिरी लीग मैच में आरसीबी (RCB) से हार मिली।

CSK CEO ने धोनी के फ्यूचर प्लान के बारे मे बताया

CSK CEO: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का आईपीएल 2024 (IPL 2024) का सफर खत्म हो चुका है। सीएसके को अपने आखिरी लीग मैच में आरसीबी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में मिली जीत के साथ ही आरसीबी की टीम ने प्लेऑफ (Playoff) का टिकट हासिल किया था।

वहीं, मैच में मिली हार के बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) के रिटायरमेंट को लेकर चर्चा काफी तेज हो गई। ऐसा माना जा रहा था कि ये धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन है, लेकिन इस बीच सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन (CSK CEO Kasi Viswanathan) ने धोनी के फ्यूचर प्लान को लेकर चुप्पी तोड़ी है।

यह भी देखें: T20 World cup Controversies: विवादों से अछूता नहीं रहा टी20 वर्ल्ड कप, युवराज सिंह से लेकर शाकिब तक की हुई लड़ाई, जानिए क्यों ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को बीच में लौटना पड़ा था घर?

CSK CEO: आईपीएल 2024 मे चेन्नई प्लेऑफ में नहीं पहुंची

 

दरअसल, आईपीएल के 17वें सीजन की शुरुआत से पहले एमएस धोनी ने सीएसके की कैप्टेंसी छोड़ी। उनकी जगह फिर रुतुराज गायकवाड़ को सीएसके का कप्तान बनाया गया। रुतुराज की कप्तानी में सीएसके टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच सके। अपने आखिरी लीग मैच में सीएसके को आरसीबी के हाथों हार मिली और सीएसके का टूर्नामेंट का सफर खत्म हो गया।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

CSK CEO ने बताया- एमएस धोनी आईपीएल 2025 में खेलेंगे या नहीं?

CSK CEO
CSK CEO

इस बीच धोनी के आखिरी आईपीएल मैच को लेकर काफी ज्यादा चर्चा होने लगी। सोशल मीडिया पर फैंस काफी इमोशनल नजर आए। हालांकि, माही ने इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ट्वीट नहीं किया, लेकिन सीएसके ने अपने यूट्यूब चैनल पर सीईओ काशी विश्वनाथन का एक इंटरव्यू शेयर किया है, जिसमें वह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर बात कर रहे हैं।

CSK CEO ने बताया- धोनी अपना निर्णय खुद लेगें

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा कि मुझे इस सवाल का जवाब नहीं पता। इस सवाल का जवाब एमएस धोनी ही दे सकते है।

 मैं हमेशा धोनी द्वारा लिए गए फैसले की सम्मान करता हूं और हमने सब कुछ उन पर छोड़ रखा है। वैसे हमें काफी ज्यादा उम्मीद है कि वो अगले साल चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के लिए खेलेंगे। ये फैंस की इच्छा है और मेरी भी।

1 thought on “CSK CEO ने Great महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर बताया, कि IPL 2025 मे उनकी क्या प्लानिंग है?”

Leave a Comment