Cricket World Cup 2023: वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक किस गेंदबाज ने ली, किस बल्लेबाज ने लगाया था वर्ल्ड कप मे पहला वनडे शतक?

Cricket World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 (World Cup 2023) शुरू होने में अब बस कुछ चंद दिन ही बाकी रह गए हैं। और जैसे-जैसे यह टूर्नामेंट नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे क्रिकेट प्रेमियों पर इसका खुमार छाते जा रहा है। क्रिकेट प्रेमी वर्ल्ड कप 2023 की संभावनाओं से लेकर इसके पुराने रिकॉर्ड की खूब चर्चा कर रहे है।

जैसे कि वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup) पहली बार कब खेला गया और पहली बार कौन सी टीम चैंपियन बनी थी इसके अलावा वर्ल्ड कप में पहला शतक किसने जड़ा था या फिर वर्ल्ड कप में पहली हैट्रिक किसने ली थी। तो आज बात वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक की ही, जो कि एक भारतीय गेंदबाज के नाम रही है. भारतीय पेसर ने अपना यह गजब का कारनामा 1987 के वर्ल्ड कप में करके दिखाया था।

यह भी देखें: IND Vs AUS Squad: ऑस्ट्रेलिया के विरुद्द सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित, अश्विन की वापसी के साथ ही कप्तान भी बदला

Cricket World Cup 2023: 1987 का वर्ल्ड कप भारत और पाकिस्तान की मेजबानी में हुआ था

Cricket World Cup 2023
Cricket World Cup 2023

Cricket World Cup 2023: साल 1987 का वर्ल्ड कप भारत और पाकिस्तान (India And Pakistan) की मेजबानी में हुआ था और 8 अक्टूबर से 8 नवंबर तक खेले गए इस वर्ल्ड कप में कुल 8 टीमों ने भाग लिया था। इस वर्ल्ड कप मे ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने इंग्लैंड (England) को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी, भारतीय टीम (Indian Team)  इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में ही हारकर बाहर हो गई थी। भारत के इस सफर में तेज गेंदबाज चेतन शर्मा ने अपना अहम रोल अदा किया था, चेतन शर्मा ने इस वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी करते हुए एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया था, जिस पर आज भी हर भारतीय उन पर नाज करता है।

यह भी पढ़ें: अगर आप क्रिकेट के साथ ही कुकिंग मे भी रुचि रखते है तो कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Cricket World Cup 2023: वर्ल्ड कप की पहली हैट्रिक

Cricket World Cup 2023
Cricket World Cup 2023

Cricket World Cup 2023: वर्ल्ड कप 1987 में 31 अक्टूबर को एक ऐतिहासिक मैच खेला गया, यह ऐतिहासिक मैच भारत (India) और 1987 न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच खेला गया, जिसमें चेतन शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए हैट्रिक ली थी।  उन्होंने केन रदरफोर्ड, इयान स्मिथ और इवेन चैटफील्ड (Ken Rutherford, Ian Smith and Ewen Chatfield) को लगातार 3 गेंदों पर बोल्ड किया था। यह वर्ल्ड कप इतिहास (World Cup History) की पहली हैट्रिक थी और जिसकी बदौलत भारत (Bharat) ने न्यूजीलैंड (New Zealand) को पहले तो 221/9 के स्कोर पर रोक दिया और फिर 9 विकेट से यह मैच जीत लिया।

https://www.youtube.com/shorts/qw6FvfO7g2Y?feature=share

Cricket World Cup 2023: वर्ल्ड कप का पहला वन डे शतक

Cricket World Cup 2023
Cricket World Cup 2023

भारत और न्यूजीलैंड (India Vs New Zealand) के बीच खेले गए इस मैच को चेतन शर्मा (Chetan Sharma) की हैट्रिक (Hat trick ) के अलावा एक और कारनामे के लिए याद किया जाता है। इस मैच में लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर (Sunil Gawaskar) ने 88 गेंद पर 103 रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। यह सुनील गावस्कर का वनडे क्रिकेट में लगाया गया पहला शतक था और उनके लगाए गए इस शतक की दम पर भारत ने 222 रन का लक्ष्य 33वें ओवर में ही हासिल कर इस मैच को अपने नाम कर लिया था।

Leave a Comment