क्रिकेट जगत के Top 10 cricket commentators salary और इनकी फीस जानकर आप हैरान हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं की वो एक मैच की कितनी फीस और सैलरी लेते हैं। हमारे भारत में क्रिकेट का खेल बहुत ही लोकप्रिय खेल है। बच्चे बूढ़े और युवा सभी वर्ग इन खेलों की तरफ आकर्षित है सभी इस बात को भलीभांति से जानते हैं कि क्रिकेट खेलने वाले इस खेल से अच्छी खासी कमाई भी करते हैं पर बहुत ही कम लोग यह जानते होंगे कि इस क्रिकेट से कॉमेंट्री करने वाले भी अच्छा खासा पैसा कमाते हैं।
आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 10 विशेष cricket commentators salary और Income के बारे में बताने जा रहे हैं।
Number 1 – Jatin Sapru (जतिन सप्रू)

कॉमेंट्री की दुनिया में Jatin Sapru एक जाना पहचाना नाम है जतिन सप्रू के बोलने का तरीका उनके हाव भाव क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में एक खास पहचान बनाती है Jatin Sapru का बोलने की स्टाइल से हर क्रिकेट प्रेमी आकर्षित होता है जतिन सप्रू जी एक मैच की कमेंट्री करने के लिए ₹1.5लाख रूपए फीस लेते हैं और इस तरह वह सालाना 2 करोड रुपए कमा लेते हैं।
Number 2 – VVS Laxman (वी वी एस लक्ष्मण)
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारत के महानतम बल्लेबाजों में शुमार रहे VVS Laxman कॉमेंट्री के क्षेत्र में एक जाना पहचाना नाम है। VVS Laxman को भी कमेंट्री करने की अच्छी खासी महारत हासिल है। VVS Laxman अब कॉमेंट्री में काफी एक्टिव हैं और वह एक मैच की फीस 3 . 5 लाख रुपए चार्ज करते हैं इस प्रकार से वह अंदाजन साल भर में 2.5 से 3 करोड़ की कमाई कर लेते हैं।
Number 3 – Aakash Chopra (आकाश चोपड़ा)

भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर Aakash Chopra आज क्रिकेट कमेंट्री में एक जाना पहचाना नाम है। भारतीय क्रिकेट में बतौर टेस्ट ओपनर के रूप में यह शामिल हुए थे हालांकि क्रिकेट कैरियर में उनका उतना प्रभाव भारतीय टीम पर नहीं देखने को मिला और वह क्रिकेट जगत में इतनी शोहरत हासिल नहीं कर पाए लेकिन जब उन्होंने अपनी दूसरी पारी यानी कॉमेंट्री में अपना कदम रखा तो उनके कॉमेंट्री करने की स्टाइल अदा हो भाव उनके बोलने का तरीका यह सब क्रिकेट जगत के खेल प्रेमियों को भा गया और उनके बोलने की शैली को देखा यह सुना जा सकता है या यूं कह सकते हैं कि क्रिकेट जगत के बाद उन्होंने क्रिकेट कमेंट्री में भी एक अच्छा खासा नाम बना लिया है और वह एक सीरीज के लगभग ₹30 लाख रुपए लेते हैं और इस तरह वह सालाना लगभग 4 करोड रुपए कमा लेते हैं।
Number 4 – Anil Kumble (अनिल कुंबले)
अनिल कुंबले भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हैं अपनी फिरकी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को नेस्तनाबूद कर देने वाले इस महानतम फिरकी गेंदबाज ने भारतीय टीम से संयास ले लिया है। संन्यास लेने के बाद इन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम में कुछ की भी भूमिका निभाई थी और अपने कार्य कुशलता से भारतीय टीम को आगे की तरफ बढ़ाया था फिर अब इन्होंने कॉमेंट्री की दुनिया में भी एक अच्छी खासी शोहरत पाली है। अनिल कुंबले एक सीरीज में कमेंट्री करने के लिए 32 लाख रुपए लेते हैं और इस तरह वह सालाना लगभग 5 से 5.5 करोड़ रुपए कमा लेते हैं।
Number 5 – Ian Bishop (इयान बिशप)

इयान बिशप वेस्टइंडीज क्रिकेट के पूर्व क्रिकेटर हैं अपने क्रिकेट कैरियर में इन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए बहुत योगदान दिया है और क्रिकेट खेल जगत में अपना एक अच्छा खासा नाम बनाया है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इयान विशप ने कॉमेंटरी की तरफ अपना रुख किया था। इयान विशप स्टार स्पोर्ट्स और ई एस पी एन के लिए कमेंट्री करते हैं अपनी एक सीरिज के लिए वह 33 लाख रूपए लेते हैं और इस तरह वह सालाना लगभग 5 करोड़ की कमाई कर लेते हैं।
Cricket Commentators Salary: Number 6 – Michael Vaughan (माइकल वॉन)
इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान और पूर्व क्रिकेटर हैं माइकल वान। क्रिक्रेट से संन्यास लेने के बाद वह स्काई स्पोर्ट्स के लिए कमेंट्री करते आ रहे हैं वान एक सीरीज की कमेंट्री करने के लिए करीब 38 लाख रूपए लेते हैं और इस तरह वह सालाना कमाई लगभग 5.8 से 6.8 करोड़ रूपए कर लेते हैं।
Number 7 – Harsha Bhogle (हर्षा भोगले)

हर्षा भोगले का का नाम उन दुनिया के क्रिकेट कमेंट्री करने वाले में शामिल है। जिन्होंने कभी क्रिकेट नहीं खेला है। लेकिन क्रिकेट के बारे में अच्छा खासा ज्ञान हैं और इसी ज्ञान की बदौलत वह क्रिकेट में एक जोरदार कमेंट्री करते आ रहे हैं। क्रिकेट के ज्ञान की चर्चा उनको अच्छी खासी है। हर्षा भोगले एक सीरीज में कमेंट्री करने के लिए करीबन 32 लाख रुपए चार्ज करते हैं। और इस तरह वह सालाना लगभग 5.5 करोड रुपए कमाई कर लेते हैं।
Number 8 – Sanjay Manjrekar (संजय मांजरेकर)
संजय मांजरेकर भारतीय क्रिकेट टेस्ट टीम के पूर्व क्रिकेटर हैं। और उन्होंने क्रिकेट के खेल जगत में अपना पूरा योगदान दिया है। और इनके क्रिकेट शैली के कारण लोग इनके खेल की तरफ आकर्षित हुए हैं। संजय मांजरेकर जाना पहचाना नाम हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद संजय मांजरेकर ने भी कॉमेंट्री की तरफ अपना रुख किया। वर्तमान में वह एक कुशल कमेंटर हैं। आज के समय में क्रिकेट कमेंट्री के जगत में संजय मांजरेकर का एक अलग ही मुकाम हैं।
संजय मांजरेकर एक सीरीज की कॉमेंट्री करने के लिए 42 लाख रुपए लेते हैं। संजय मांजरेकर IPL टूर्नामेंट के अलावा दुनिया भर के बड़े टूर्नामेंटों में कमेंट्री करते हैं। इससे उनकी सालाना कमाई लगभग 6 करोड़ के आसपास हो जाती है।
Number 9 – Sunil Gavaskar (सुनील गावस्कर)

सुनील गावस्कर भारतीय क्रिकेट टीम के बतौर टेस्ट ओपनर बेस्टमैन एक जाना पहचाना नाम है। सुनील गावस्कर के नाम बताओ टेस्ट में 10000 रन बनाने का कीर्तिमान है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इन्होंने भी क्रिकेट में कमेंट्री करना शुरू कर दिया था और यह लंबे समय से क्रिकेट में कमेंट्री करते हुए चले आ रहे हैं इनकी कॉमेंट्री में भी एक कुशल प्रवृत्ति है जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर क्रिकेट की कमेंट्री में एक सीरीज के लिए करीब छप्पन लाख रुपए लेते हैं जबकि IPL जैसे बड़े टूर्नामेंटों में कमेंट्री करने के लिए सुनील गावस्कर को 2.35 करोड पर मिलते हैं और इस तरह सुनील गावस्कर की सालाना कमाई 6 करोड़ के आसपास हो जाती है।
Cricket Commentators Salary: Number 10 – Ravi Shastri (रवि शास्त्री)
रवि शास्त्री भारतीय क्रिकेट टीम के एक प्रमुख स्पिनर और एक अच्छे बल्लेबाज रहे हैं। उन्होंने अपने खेल से भारतीय क्रिकेट टीम को एक नया मुकाम दिया था। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह कॉमेंट्री करते रहे। फिर उन्होंने इंडिया टीम के कोच की भूमिका भी अच्छे से निभाई है। अभी फिलहाल वह कॉमेंट्री की भूमिका निभा रहे हैं। (Cricket Commentators Salary) कमेंट्री जगत के सचिन तेंदुलकर कहलाने वाले रवि शास्त्री एक सीरीज में कॉमेंट्री करने के लिए 56 लाख रुपए लेते हैं। जबकि IPL 2017 के सीजन में कमेंट्री करने के लिए रवि शास्त्री को 4 करोड़ रुपए मिलते थे।
भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे मे जानने के लिए यह भी पढ़े:- #1. सूर्यकुमार यादव #2. दिनेश कार्तिक #3. हार्दिक हिमांशु पांड्या (उपनाम- हैरी) #4. सचिन तेंदुलकर #5. माही-महेंद्र सिंह धोनी #6. इशांत शर्मा #7. उमेश यादव #8. भुवनेश्वर कुमार #9. जसप्रीत बुमराह #10. राहुल द्रविड़

