BCCI Central Contract: बीसीसीआई ने राष्टीय चयन समिति की सिफारिशों को दी मंजूरी, 5 प्लेयर्स को Special कॉन्ट्रैक्ट दिया गया।  

BCCI Central Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने सालाना केंद्रीय अनुबंध का ऐलान कर दिया   है। बुधवार 28 फरवरी 2024 को बीसीसीआई ने 40 क्रिकेटरों को अपना वार्षिक केंद्रीय अनुबंध दिया। यह कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 सीजन के लिए किया गया है। सालाना केंद्रीय अनुबंध मे शामिल टीम इंडिया के इन खिलाड़ियों को ए प्लस, ए, बी और सी टोटल चार ग्रुप में शामिल किया गया है। इन 40 खिलाड़ियों के अलावा 5 प्लेयर्स को भी खास कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है। बीसीसीआई (BCCI) ने तेज गेंदबाजों के लिए एक बोल्‍ड फैसला लेते हुए उमरान मलिक सहित इन 5 खिलाड़ियों को स्‍पेशल कॉन्‍ट्रैक्‍ट दिया है।

BCCI ने 5 तेज गेंदबाजों को स्पेशल कॉन्ट्रैक्ट दिया

BCCI Central Contract: बीसीसीआई ने एक बयान में यह कहा- कि इन तेज गेंदबाजों के अनुबंध की सिफारिश टीम इंडिया (Team India) की राष्टीय चयन समिति (National Selection Committee) ने की थी, इसलिए ही इन  5 प्लेयर्स को खास कॉन्ट्रैक्ट दिया गया है।

यह भी देखें: WPL 2024 Points Table: आरसीबी ने गुजरात जायंट्स को 8 विकेट से धूल चटाकर प्वाइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर पहुंची

BCCI Central Contract: नंबर 1.आकाश दीप

इस सूची में पहले नंबर पर भारतीय टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप (Indian team’s fast bowler Akash Deep) का नाम शामिल हैं, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ रांची टेस्ट में अपना शानदार टेस्ट डेब्यू (Made his test debut in Ranchi test against England) करते हुए अपने पहले ही स्पैल में गेंद से कहर बरपाते हुए 3 विकेट लेकर अपनी  शानदार शुरुआत की। आकाश को तेज गेंदबाजों के लिए खास अनुबंध मिला है।

BCCI Central Contract: नंबर 2. विदवत कवरप्पा

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कर्नाटक (Karnatak) के लिए घरेलू क्रिकेट (Domestic Cricket) खेल रहे विदवत कवरप्पा (Vidwat Kavarappa) का नाम शामिल है। कवरप्पा ने 20 प्रथम श्रेणी मैचों में 80 विकेट लिए (Kawarappa took 80 wickets in 20 first-class matches) हैं। इसके साथ ही उन्होंने 18 लिस्ट ए मैचों में 38 विकेट निकाले (Took 38 wickets in 18 List A matches) हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच  में 10 विकेट लिए (Took 10 wickets in the quarter finals of Ranji Trophy) थे। सीजन में सिर्फ 5 मैचों में उन्होंने 25 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

BCCI Central Contract: नंबर-3. उमरान मलिक

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर उमरान मलिक (Umran Malik) का नाम आता है, जिन्हें तेज रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों की खबर लेते हुए देखा जाता है। उमरान ने 155 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से भी  गेंदबाजी की है। हालांकि, उमरान इस समय टीम से बाहर चल रहे हैं। उमरान ने 18 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 24 विकेट चटकाए हैं।

BCCI Central Contract: नंबर-4. विजयकुमार वैशाख

इस सूची में चौथे नंबर पर कर्नाटक (Karnatak) के तेज गेंदबाज विजयकुमार वैशाख (vijaykumar vaishakh) का नाम शामिल है, जिन्हें बीसीसीआई ने तेज गेंदबाजी अनुबंध में शामिल किया है। विजयकुमार ने अभी तक 20 प्रथम श्रेणी मैचों में 86 सफलता प्राप्त की हैं। आईपीएल (IPL) में वह आरसीबी टीम (RCB Team) के लिए खेलते हैं।

BCCI Central Contract: नंबर-5. यश दयाल

BCCI Central Contract:
BCCI Central Contract:

इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर यूपी (UP) के तेज गेंदबाज यश दयाल (Yash Dayal) का नाम आता है, जिन्हें भी बीसीसीआई से खास तेज गेंदबाजी अनुबंध मिला। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश ने अब तक 23 प्रथम श्रेणी मैच (First Class Match) खेले हैं और इस दौरान उन्होंने 72 विकेट लिए है। उन्हें अभी तक भारतीय टीम (Indian Team) के लिए डेब्यू (Debut) करने का अवसर नहीं मिला है।

Leave a Comment