Austria Vs Romania: क्रिकेट के खेल में आए दिन कई नए रिकॉर्ड्स बनते और टूटते हुए नजर आते है। यूरोपियन क्रिकेट में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है। यूरोपियन क्रिकेट टी10 टूर्नामेंट में ऑस्ट्रिया बनाम रोमानिया के मैच में ऐसा ही एक करिश्मा होते हुए देखा गया। जहां पर ऑस्ट्रिया की टीम को आखिरी के दो ओवर में जीत ले लिए 61 रन की दरकार थी और टीम के बल्लेबाजों ने ये रन एक गेंद बाकी रहते हुए चेज कर डाला।
क्रिकेट में कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता, वक़्त के साथ क्रिकेट तेज़ होता जा रहा है। अब तो टेस्ट क्रिकेट में भी बल्लेबाज़ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करना पसंद करने लगे हैं। क्रिकेट के विस्तार के साथ फॉर्मेट भी बदलते जा रहे हैं पहले सिर्फ टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेला जाता था, फिर टी20 क्रिकेट की शुरुआत हुई। अब कई जगहों पर टी10 क्रिकेट भी खेला जाने लगा है इसी टी10 क्रिकेट में 2 ओवर में 61 रनों का रन चेज़ एक गेंद पहले ही हो गया।
यह कारनामा यूरोपियन क्रिकेट के टी10 टूर्नामेंट हुआ, जहां ऑस्ट्रिया ने रोमानिया के खिलाफ 11 गेंदों में 61 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। लगभग मुकाबला हार चुकी ऑस्ट्रेलिया ने वह कर दिखाया जो शायद असंभव था। हालांकि क्रिकेट में कहा जाता कि असंभव कुछ नहीं होता है, लेकिन 11 गेंदों में 61 रन बनाना संभव भी नहीं लगता।
Austria Vs Romania: रोपियन क्रिकेट टी10 टूर्नामेंट में ऑस्ट्रिया ने रचा इतिहास
Austria Vs Romania: क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। और इसीलिए इस खेल में कब क्या हो जाए इसकी जानकारी किसी को नहीं होती। यहाँ पर आखिरी गेंद तक मैच पलटता हुआ देखा जाता है, तो वहीं एक कैच भी मैच को पलटने का काम करता है। हाल ही में यूरोपियन क्रिकेट टी10 टूर्नामेंट में एक ऐसा ही मैच देखने को मिला है, जिसमें ऑस्ट्रिया की टीम ने एक गेंद बाकी रहते हुए असंभव को संभव कर दिखाया।
Austria Vs Romania: ऑस्ट्रिया ने रोमानिया को 7 विकेट से दी मात

Austria Vs Romania: रोमानिया के खिलाफ 168 रन का पीछा करते हुए ऑस्ट्रिया टीम की हार 8 ओवर के बाद लगभग पक्की ही थी। जहां टीम को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 61 रन की दरकार थी, लेकिन इस हाई-प्रेशर मैच में भी ऑस्ट्रिया ने एक गेंद बाकी रहते हुए ये रन बना लिए और मैच 7 विकेट से अपने नाम किया। मैच में पहले बैटिंग करते हुए रोमानिया ने 10 ओवर में 168 रनों का टोटल बोर्ड पर लगाया, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज़ अरियान मोहम्मद ने 104* रनों की शानदार पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रिया की टीम लड़खड़ाती हुई दिखाई दी, टीम ने 8 ओवर में 3 विकेट पर सिर्फ 107 रन बोर्ड पर लगाए थे। अब यहां से टीम को जीत के लिए आखिरी 2 ओवर में 30.5 के रनरेट से 61 रनों की दरकार थी. यहां से ऑस्ट्रिया की जीत असंभव लगने लगी थी।
Austria Vs Romania: Austria की जीत के रियल हीरो कप्तान आकिब इकबाल और इमरान आसिफ
Austria Vs Romania: दरअसल, पहले बैटिंग करते हुए रोमानिया की टीम ने 167 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में 168 रन का पीछा करते हुए ऑस्ट्रिया की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। आठ ओवर के बाद टीम का स्कोर तीन विकेट के नुकसान पर 107 रन रहा। इकबाल 9 गेंद में 22 रन और इमरान 14 रन बनाकर नाबाद रहे। मनमीत 9वें ओवर में गेंदबाजी करने आए और इस ओवर में ऑस्ट्रिया की टीम ने पांच रन बटोरे।
Austria Vs Romania: मनमीत की गेंदों की खूब पिटाई
Austria Vs Romania: इकबाल ने इसके अगले ओवर में छक्का जमाया और फिर चौके और छक्के की बरसात की। 4 गेंद में मनमीत की खूब पिटाई हुई। प्रेशर में आकर मनमीत ने नो बॉल डाल दी, जिस पर इकबाल ने छक्का जड़ा। फिर अगली गेंद डॉट रही, लेकिन फिर से मनमीत ने नो बॉल फेंकी और इस पर भी उन्होंने सिक्स लगाया। फिर वाइड गेंद डाली और ओवर का अंत चौके के साथ हुआ। इस तरह मनमीत के इस ओवर में कुल 41 रन बने।
Austria Vs Romania: ऑस्ट्रिया ने आखिरी 2 ओवर में 61 रन कर डाला चेज

रोमानिया की खराब गेंदबाजी का ऑस्ट्रिया की टीम ने पूरा फायदा उठाया और इससे उनकी जीत की राह आसान हो गई। रोमानिया ने जिस तरह से ये मैच आखिरी दो ओवर में पलट दिया और 61 रन बनाकर हर किसी को हैरान कर दिया है। टीम के लिए आकिब इकबाल 8 ओवर तक 9 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रहे थे। फिर आखिरी 2 ओवर में आकिब ने ऐसा कमाल किया कि उनका स्कोर 19 गेंदों में 72* रन हो गया और ऑस्ट्रिया को 7 विकेट से जीत मिल गई।
आकिब के बल्ले से 2 चौके और 10 छक्के निकले थे। 8 ओवर तक ऑस्ट्रिया के जीतने की संभावना सिर्फ 1 प्रतिशत ही थी, यहां से रोमानिया के लिए पारी का 9वां ओवर लेकर आए मनमीत कोली ने 41 रन खर्च कर दिए, जिसमें 9 एक्स्ट्रा रन थे। अब ऑस्ट्रेलिया को आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन चाहिए थे, जिसे टीम ने 5 गेंदों में बनाकर जीत दर्ज कर ली, यूरोपियन क्रिकेट में हुए इस मैच का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

