Asian Games 2023: भारतीय टीम (Indian Team) ने चीन (China) के हांगझोऊ (Hangzhou) में चल रहे एशियन गेम्स 2023 (Asian Games 2023) में विजयी आगाज किया। यशस्वी जायसवाल (100) के तूफानी शतक के बाद रवि बिश्नोई (Ravi Bisnoi) की घातक गेंदबाजी की दम पर भारत (India) ने मंगलवार को नेपाल (Nepal) को क्वार्टर फाइनल मैच (quarter Final Match) में 23 रन से हरा दिया। भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही Asian Games 2023: के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
Asian Games 2023: भारत ने एशियन गेम्स 2023 में विजयी शुरुआत की
Asian Games 2023: यशस्वी जायसवाल (100) और रवि बिश्नोई (3 विकेट) के शानदार प्रदर्शन के सहारे भारतीय क्रिकेट टीम ने मंगलवार को चीन के हांगझोऊ में चल रहे एशियन गेम्स 2023 में विजयी आगाज किया। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल मैच में नेपाल को 23 रन से शिकस्त दी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 202 रन बनाए। इसके जवाब में नेपाल की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन ही बना सकी। भारत के लिए रिंकू सिंह (37*) और रवि बिश्नोई (3 विकेट) और आवेश खान (3 विकेट) ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
Asian Games 2023: नेपाल की पारी का हाल
203 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की टीम को चौथे ओवर में आवेश खान (Avesh Khan) ने तगड़ा झटका दिया। आवेश ने आसिफ शेख (Asif Sheikh) को विकेट कीपर जितेश शर्मा (Jitesh Sharma) के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद साई किशोर (Sai Kishore) ने पारी के 9वें ओवर में कुशल भुर्तल को आवेश खान के हाथों कैच आउट कराकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई।
इसके बाद नेपाल ने नियमित अंतराल में विकेट गंवाएं। हालांकि, दीपेंद्र सिंह ऐरी (32) और संदीप जोरा (29) ने कुछ छक्के लगाकर मैच का रोमांच बरकरार रखने की कोशिश की, लेकिन अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। भारत की तरफ से रवि बिश्नोई और आवेश खान को तीन-तीन सफलता प्राप्त हुई। जबकि अर्शदीप सिंह को दो विकेट मिली। वही डेब्यूटेंट साई किशोर के खाते में एक विकेट आया।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।
Asian Games 2023: भारत की पारी का हाल

इससे पहले भारत की सलामी जोड़ी यशस्वी जायसवाल (100) और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (25) ने पहले विकेट के लिए 103 रन की शतकीय साझेदारी करके अपनी टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। नेपाल की तरफ से ऐरी ने गायकवाड़ को कप्तान रोहित पौड़ेल के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। तिलक वर्मा (2) और जितेश शर्मा (5) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौटे।
वही दूसरे छोर पर यशस्वी जायसवाल ने अपना आक्रामक अंदाज बरकरार रखा और केवल 48 गेंदों में 8 चौके व सात छक्के की मदद से अपना शतक पूरा किया। बाएं हाथ का यह बल्लेबाज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जमाने वाला सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बना हालांकि, शतक पूरा करते ही वो ऐरी ही गेंद पर बोहरा को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए।
Asian Games 2023: रिंकू सिंह ने बिखेरा जलवा

भारतीय टीम की रन गति कुछ कम हुई तो रिंकू सिंह ने आखिरी के ओवरों में ताबड़तोड़ पारी खेलकर भारत को 200 रन के पार पहुंचाया। रिंकू सिंह ने केवल 15 गेंदों में 2 चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 37 रन बनाए। उन्होंने शिवम दुबे (25*) के साथ पांचवें विकेट के लिए 52 रन की अविजित साझेदारी की।
दुबे ने 19 गेंदों में दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 25 रन बनाए। नेपाल की तरफ से दीपेंद्र सिंह ऐरी को सबसे ज्यादा दो विकेट मिले वही दूसरे गेंदबाज सोमपाल कामी और संदीप लामिछाने को एक-एक सफलता प्राप्त हुई।


1 thought on “Asian Games 2023: एशियन गेम्स मे Genius यशस्वी जायसवाल के धुआंधार शतक ने जोरदार आगाज किया टीम इंडिया का, रिंकू सिंह ने भी बिखेरा अपना जलवा, सेमीफाइनल में की धांसू एंट्री”