Asian Games 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशियन गेम्स के सेमीफाइनल का टिकट पक्का, बारिश ने मलेशिया के अरमानों पर फेरा पानी

Asian Games 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम (Indian Women Cricket Team) ने एशियन गेम्स (Asian Games) के सेमीफाइनल (Semi Final) का टिकट पक्का कर लिया है। भारत बनाम मलेशिया (India Vs Malaysia) का क्वार्टर फाइनल मैच (quarter final match)  बरसात की वजह से रद्द हो गया है। भारत (India) ने ऊंची रैंकिंग के साथ बाजी मारते हुए एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। मैच शुरू होने से पहले ही बारिश ने अपनी दस्तक दे दी थी जिसके कारण यह मैच 15 ओवर का खेलने का फैसला किया गया था।

Asian Games 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सेमीफाइनल में एंट्री

Asian Games 2023: भारत ने ऊंची रैंकिंग के साथ बाजी मारते हुए एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में एंट्री कर ली। मैच में बारिश ने शुरुआत में दस्तक दी थी, जिसके चलते मैच 15 ओवर का खेलने का फैसला किया गया था। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए थे।

इसके जवाब में मलेशिया की पारी में केवल दो गेंद ही फेंकी गई और इसके बाद बारिश दोबारा शुरू हो गई। काफी इंतजार के बाद अंपायर्स ने मैच रद्द करने का निर्णय लिया।

यह भी देखें: Asia Cup 2023 News:  एशिया कप से भारतीय टीम को बहुत फायदा हुआ, वर्ल्ड कप के लिए अब मजबूत हुई टीम इंडिया  

Asian Games 2023: IND W vs MAL W: भारतीय महिला टीम का सेमीफाइनल मे प्रवेश

दरअसल, एशियन गेम्स (Asian Games 2023) में भारतीय महिला टीम (Indian Women’s Cricket Team) ने मलेशिया के विरुद्द खेले गए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर्स में 173 रन बनाए। भारत की तरफ से स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा (Smriti Mandhana and Shefali Verma) ने तेजतर्रार शुरुआत की। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग का शौक रखने वाले कुकिंग की नई-नई रेसिपी कि विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Asian Games 2023: शेफाली वर्मा की धमाकेदार बल्लेबाजी

स्मृति मंधाना 27 रन पर आउट हो गई। इसके बाद शेफाली वर्मा ने बल्ले से तहलका मचाते हुए मलेशियाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। शेफाली वर्मा ने मैदान पर कई बड़े-बड़े शॉट्स जड़े और वह एशियन गेम्स में अर्धशतक जड़ने वाली पहली भारतीय क्रिकेटर बन गई। 19 साल की उम्र में शेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया। उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में बेहद ही कम उम्र में 50 छक्के पूरे कर लिए हैं।

मैच में शेफाली वर्मा (Shafali Verma) के बल्ले से कुल 67 रन निकले, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 171 का रहा। इस दौरान शेफाली वर्मा की पारी में कुल 5 छक्के और 4 चौके शामिल रहे।

Asian Games 2023: शेफाली के साथ जेमिमा और रिचा घोष की कमाल की पारी

जेमिमा और रिचा घोष (Jemima and Richa Ghosh) ने भी बल्ले से कमाल की पारी खेली। जेमिमा के बल्ले से नाबाद 47 रन और रिचा के बल्ले से नाबाद 21 रन बनाए। इसके जवाब में मलेशिया टीम पारी में सिर्फ 2 गेंद खेल सकी और फिर बारिश के चलते मैच को रद्द किया गया।

1 thought on “Asian Games 2023: भारतीय महिला क्रिकेट टीम का एशियन गेम्स के सेमीफाइनल का टिकट पक्का, बारिश ने मलेशिया के अरमानों पर फेरा पानी”

Leave a Comment