Asia Cup 2025: भारत 2025 में टी20 प्रारूप में पुरुष एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले सीजन की मेजबानी करेगा जो कि साल 2026 में देश में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले होगा। एशियाई क्रिकेट परिषद ने रुचि की अभिव्यक्ति के लिए आमंत्रण (आईओआई) में इसकी घोषणा की। एशिया कप के साल 2023 सत्र की मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाईब्रिड माडल पर की थी।
Asia Cup 2025 की मेजबानी करेगा भारत
Asia Cup 2025: भारत 2025 में टी20 प्रारूप में पुरुष एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के अगले सत्र की मेजबानी करेगा, जो 2026 में देश में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले होगा। एशियाई क्रिकेट परिषद ने ‘रुचि की अभिव्यक्ति के लिए आमंत्रण’ (आईओआई) में इसकी घोषणा की।
एशिया कप को हमेशा वैश्विक आयोजन की तैयारियों के रूप में प्रयोग किया जाता है और उसी प्रारूप में खेला जाता है जिसमें विश्व कप आयोजित किया जाएगा।
Asia Cup 2025: Asia Cup 2027 की मेजबानी बांग्लादेश करेगा

एशिया कप के 2023 सत्र की मेजबानी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ‘हाईब्रिड माडल’ पर की थी। भारत ने तब पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था और इसके अधिकतर मैच श्रीलंका में खेले गए थे। बांग्लादेश 2027 में वनडे प्रारूप में इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा क्योंकि 2027 में दक्षिण अफ्रीका में वनडे विश्व कप खेला जाना है।
Asia Cup 2025 मे यह टीमें भाग लेगी
भारत में टी20 प्रारूप और बांग्लादेश में 50 ओवर के प्रारूप में खेले जाने वाले एशिया कप में 13-13 मैच होंगे। एसीसी ने आइईओइ में जारी बयान में कहा,
‘पुरुष एशिया कप टूर्नामेंट’ का मतलब एसीसी द्वारा नामित सदस्यों के बीच दो वर्ष के अंतराल पर आयोजित होने वाला पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट। इसमें अफगानिस्तान, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश की टीमों और एसीसी के एक गैर टेस्ट खेलने वाले सदस्य की भागीदारी होगी। गैर टेस्ट देश क्वालीफाइंग प्रतियोगिता से इसमें अपनी जगह बनाएंगे।’
Asia Cup 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा

कुआलालंपुर : एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने घोषणा की है कि भारत अगले साल होने वाले प्रतिष्ठित टी20 विश्व कप की तैयारी के लिए 2025 में टी20 प्रारूप में पुरुषों के एशिया कप के अगले संस्करण की मेजबानी करेगा. टी20 विश्व कप का अगला संस्करण भी भारत में ही आयोजित किया जाएगा. एशिया कप को आम तौर पर ICC के बहुराष्ट्रीय व्हाइट-बॉल टूर्नामेंट के लिए ड्रेस रिहर्सल के रूप में आयोजित किया जाता है. टूर्नामेंट हमेशा उसी प्रारूप में खेला जाएगा जिसमें ICC प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं.
Asia Cup 2025: एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान ने की थी
2023 का संस्करण मूल रूप से पाकिस्तान (Pakistan) में खेला जाना था, लेकिन भारत ने पड़ोसी देश की यात्रा करने से इनकार कर दिया. नतीजतन, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी), जो प्रतियोगिता के मूल मेजबान थे, को ‘हाइब्रिड मॉडल’ में टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए श्रीलंका क्रिकेट से जोड़ दिया गया।
Asia Cup 2027 वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा
2027 एशिया कप बांग्लादेश में वनडे प्रारूप में आयोजित (2027 Asia Cup to be held in Bangladesh in ODI format) किया जाएगा क्योंकि उसी वर्ष दक्षिण अफ्रीका में वनडे विश्व कप (South Africa One Day World Cup) निर्धारित है।
भारत (IND) में टी-20 एशिया कप और 2027 में बांग्लादेश में 50 ओवरों के महाद्वीपीय आयोजन में 13-13 खेल शामिल होंगे, क्योंकि उक्त अवधि में 26 मैच आवंटित किए गए हैं.
एसीसी (ACC) ने अपने अभिरुचि पत्र (आईईओआई) में कहा, ‘पुरुष एशिया कप टूनामेंट का अर्थ है एसीसी द्वारा नामित सदस्यों को शामिल करते हुए आयोजित और प्रशासित द्विवार्षिक वरिष्ठ पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट, जिसमें अफगानिस्तान, भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश (Afghanistan, India, Pakistan, Sri Lanka, Bangladesh) की टीमें और क्वालीफाइंग इवेंट के माध्यम से चुने गए एसीसी के एक गैर टेस्ट खेलने वाले सदस्य की भागीदारी शामिल होगी’.


1 thought on “Asia Cup 2025 की मेजबानी 34 साल मे पहली बार करेगा Great भारत, टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा Asia Cup 2025, पाकिस्तान के हिस्सा लेने पर अभी संशय कायम”