Asia Cup 2023 News:  एशिया कप से भारतीय टीम को बहुत फायदा हुआ, वर्ल्ड कप के लिए अब मजबूत हुई टीम इंडिया  

Asia Cup 2023 News:  कोलंबो (Colombo) में गत चैंपियन श्रीलंका (Sri Lanka) को हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम (Indian Team) के लिए एशिया कप 2023 (Asia Cup 2023) सही मायनों मे एक प्रकार से किसी वरदान से कम नहीं साबित हुआ। तीन सप्ताह पहले जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी वाली भारतीय टीम एशिया कप खेलने के लिए श्रीलंका (Sri Lanka) पहुंची थी तो टीम बहुत ही असहज नजर आ रही थी।

क्योंकि जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) चोट से उबरने के बाद वनडे में वापसी कर रहे थे।  तो वही दूसरी और  श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के साथ भी यह समस्या थी और दोनों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। चौथे नंबर पर कौन बल्लेबाजी करेगा, कौन अंतिम एकादश में जगह बनाएगा, किसे बाहर रखा जाएगा तय नहीं था। लेकिन एशिया कप से पहले असंतुलित दिखने वाली भारतीय टीम अब विश्व कप के लिए काफी मजबूत टीम दिखाई दे रही है।  

Asia Cup 2023 News: एशिया कप जीतने से टीम इंडिया का बढ़ा आत्मविश्वास

कुल मिलाकर इस टूर्नामेंट से पहले कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और कप्तान रोहित शर्मा के सामने कई प्रश्नों का जवाब तलाशना था। पूरा टूर्नामेंट वर्षा से प्रभावित रहा। पाकिस्तान (Pakistan) के विरुद्ध ग्रुप मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। नेपाल (Nepal) के  विरुद्ध गेंदबाज प्रभावित नहीं कर सके।

यह भी देखें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Asia Cup 2023 News: बांग्लादेश से मिली थी भारत को हार

जो नेपाल की टीम पाकिस्तान के विरुद्ध 20 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर पाई थी, उसके बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के विरुद्ध 49 ओवर तक बल्लेबाजी करने में सफल रहे थे। बांग्लादेश (Bangladesh) के विरुद्ध टीम हार गई, लेकिन उस मैच में विराट, बुमराह समेत पांच खिलाड़ियों को आराम दिया गया था।

जो भारतीय टीम टूर्नामेंट से पहले असहज दिखाई दे रही थी, टूर्नामेंट खत्म होते होते वह सबसे संतुलित टीम दिखाई दे रही है। वहीं एशिया कप (Asia Cup) से पहले जिस पाकिस्तानी टीम को सबसे बेहतर आंका गया था, टूर्नामेंट के बाद वह एक साधारण टीम बनकर उभरी।

Asia Cup 2023 News:  World Cup के लिए पूरी तैयार टीम इंडिया

श्रीलंका से विदाई लेने के बाद रोहित की सेना विश्व कप (World Cup 2023) की चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। टीम के मध्यक्रम में अब अधिक स्पष्टता है। उसके पास हर परिस्थिति में अच्छा प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज भी उपलब्ध हैं। केएल राहुल की वापसी और इशान किशन की बल्लेबाजी ने मध्यक्रम की चिंताओं को काफी हद तक कम कर दिया है।

यह भी पढ़ें:IND Vs AUS: कब, कहां और कितने मैचों की सीरीज होगी? देखिए ऑस्ट्रेलिया टीम का भारत दौरे का पूरा शेड्यूल

Asia Cup 2023 News:चौथे नंबर पर केएल राहुल की मजबूती

चौथे नंबर पर केएल राहुल ने अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया और पाकिस्तान के विरुद्ध शतक जड़ चौथे नंबर के लिए अपना दावा मजबूत किया है। केएल के प्रदर्शन से टीम प्रबंधन भी खुश है क्योंकि जितने भी मैच वे खेले उसमें उन्होंने बल्लेबाजी के साथ विकेट के पीछे भी अच्छा खेल दिखाया। राहुल ने तेज गेंदबाजी पर डाइव लगाते हुए कैच लपके, जबकि स्पिनर कुलदीप यादव के सामने उनकी विकेटकीपिंग प्रभावशाली थी।

Asia Cup 2023 News:  अय्यर नहीं तो ईशान किशन

श्रेयस अय्यर की चोट को लेकर भारतीय टीम अब ज्यादा चिंतित नहीं है क्योंकि अब उनके पास मध्यक्रम में ईशान के रूप में बेहतर विकल्प उपलब्ध है। हालांकि रोहित ने बताया है कि अय्यर जल्द फिट हो जाएंगे। पाकिस्तान के विरुद्ध ग्रुप चरण मुकाबले में इशान ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़ टीम की आशाओं पर खरा उतरे।

Asia Cup 2023 News:  गेंदबाज रहे असरदार

एशिया कप (Asia Cup 2023) में खिताबी जीत के दौरान गेंदबाजों का प्रदर्शन प्रभावशाली रहा। उन्होंने अधिक महत्वपूर्ण मैचों में बेहतर प्रदर्शन किया, जिसमें पाकिस्तान के विरुद्ध सुपर-4 चरण का मुकाबला और श्रीलंका के विरुद्ध फाइनल भी शामिल है। कुलदीप ने सीरीज में नौ विकेट लिए और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

कुलदीप की फार्म ने भारतीय गेंदबाजी को एक नया आयाम दिया है। विश्व कप में ये गेंदबाज टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकता है। भारत लगभग एक साल में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और हार्दिक पांड्या की तिकड़ी को पहली बार एक साथ उतारने में सफल रहा और इसका शानदार नतीजा मिला।

Asia Cup 2023 News: चोट के बाद बुमराह की वापसी

पीठ की चोट के कारण बाहर बुमराह जुलाई 2022 के बाद पहली बार वनडे मैच खेलते हुए दिखाई दिए। तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में हार्दिक ने भी प्रभावित किया। बल्लेबाजी में गहराई लाने के लिए टीम प्रबंधन को मोहम्मद शमी को बाहर बैठाने का मुश्किल फैसला करना पड़ा।

अब भारत पांच अक्टूबर से शुरू हो रहे वनडे विश्व कप में एक संतुलित टीम के साथ उतरेगा, जो भारत के लिए तीसरा वैश्विक खिताब जिताने के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं में से एक है।

Asia Cup 2023 News:  एशिया कप से क्या मिला-

भारतीय टीम लगभग तय हो गई है।

केएल राहुल ने विश्व कप से पहले फार्म पा ली।

कुलदीप का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ दिख रहा।

बुमराह ने लय पकड़ ली। सिराज भी फार्म में हैं।

रोहित को रन बनाने होंगे। कोहली टच में दिख रहे।

अक्षर की चोट से अश्विन या वाशिंगटन को मौका मिल सकता है। इससे टीम में ऑफ स्पिनर की कमी पूरी हो जाएगी।

1 thought on “Asia Cup 2023 News:  एशिया कप से भारतीय टीम को बहुत फायदा हुआ, वर्ल्ड कप के लिए अब मजबूत हुई टीम इंडिया  ”

Leave a Comment