Ashwani Kumar एक भारतीय क्रिकेटर हैं। उन्होंने 9 दिसंबर 2019 को 2019-20 रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए अपना प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। उन्होंने 2021-22 के विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब के लिए 8 दिसंबर 2021 को अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की।
इनका जन्म 29 अगस्त 2001 को झंजेरी,,मोहाली साहिबजादा अजीत सिंह नगर मे हुआ था इनकी उम्र अभी करीब 21 साल की है इनकी वर्तमान टीमें: पंजाब क्रिकेट टीम (बल्लेबाज), बीएलवी ब्लास्टर्स (बल्लेबाज) है
इनकी गेंदबाजी बायां हाथ के मध्यम-तेज गेंदबाज की है इनकी बल्लेबाजी शैली भी बाएं हाथ के बल्लेबाज की है
इनकी घरेलू टीम पंजाब है
यह भी देखें: Asiai Khel एशियाई खेल 2023 अनुसूची, पूर्ण अनुसूची, खेल सूची
Ashwani Kumar कैरियर आँकड़े
खेल का प्रकार | मैच | पारी | नॉट आउट | रन | बेस्ट | औसत | स्ट्राइक रेट | शतक | अर्धशतक |
फर्स्ट क्लास | 2 | 2 | 2 | 22 | 22* | 0.00 | 57.89 | 0 | 0 |
लिस्ट ए | 2 | 1 | 1 | 4 | 4* | 1 | 400.00 | 0 | 0 |
टी 20 | 2 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 | 0 |
Ashwani Kumar बॉलिंग
खेल का प्रकार | मैच | पारी | गेंद | रन | विकेट | बेस्ट | औसत | इकोनोमी | स्ट्राइक रेट |
फर्स्ट क्लास | 2 | 4 | 254 | 171 | 3 | 85/2 | 57.00 | 4.03 | 84.6 |
लिस्ट ए | 2 | 2 | 72 | 73 | 0 | 0 | 0.00 | 6.08 | 0 |
टी 20 | 2 | 2 | 30 | 50 | 1 | 37/1 | 50.00 | 10.00 | 30,00 |
Ashwani Kumar का डेब्यू/आखिरी मैच
एफसी मैच
प्रथम प्रवेश राजस्थान बनाम पंजाब, जयपुर – 09 – 12 दिसंबर, 2019
अंतिम हिमाचल बनाम पंजाब, दिल्ली – 17 फरवरी – 20, 2022
लिस्ट ए
प्रथम प्रवेश पंजाब बनाम राजस्थान, रांची – 08 दिसंबर, 2021
अंतिम नागालैंड बनाम पंजाब, मुंबई – 23 नवंबर, 2022
टी20 मैच
प्रथम प्रवेश ईडन गार्डन्स में पंजाब बनाम हरियाणा – 30 अक्टूबर, 2022
अंतिम ईडन गार्डन्स में पंजाब बनाम कर्नाटक – 01 नवंबर, 2022
यह भी पढ़ें: क्रिकेट के संग कुकिंग के शौकीन कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।
Ashwani Kumar के हालिया मैच
पंजाब बनाम नागालैंड — 0/18 23-नवम्बर-2022 मुंबई सूची ए
पंजाब बनाम कर्नाटक — 1/37 01-नवम्बर-2022 ईडन गार्डन्स टी -20
पंजाब बनाम हरियाणा — 0/13 30-अक्टूबर-2022 ईडन गार्डन्स टी -20
पंजाब बनाम हिमाचल 22* 0/42 एवं 1/44 17-फरवरी-2022 दिल्ली एफसी
पंजाब बनाम राजस्थान 4* 0/55 08-दिसंबर-2021 रांची सूची ए
Ashwani Kumar नेट वर्थ
2022-2023 में उनकी संपत्ति में उल्लेखनीय वृद्धि हो रही है। तो, 21 साल की उम्र में अश्विनी कुमार की कीमत कितनी है? अश्विनी कुमार की आय का स्रोत ज्यादातर एक सफल क्रिकेटर होना है। वह भारतीय हैं. हमने अश्विनी कुमार की कुल संपत्ति, धन, वेतन, आय और संपत्ति का अनुमान लगाया है।
2023 में कुल संपत्ति $1 मिलियन – $5 मिलियन
Ashwani Kumar की शादी
हमारी जानकारी के अनुसार अभी तक वो अविवाहित है और उनका कोई भी प्रेम प्रसंग अभी तक सामने नहीं आया है अभी वो 22 साल के युवा क्रिकेटर है और इस समय वो अपना पूरा ध्यान क्रिकेट मे ही अपना करिअर बनाने के लिए प्रयासरत है
Ashwani Kumar का आईपीएल
इनको फिलहाल अभी तक आईपीएल मे अपना डैब्यू करने का मौका नहीं मिला है लेकिन ये अपना पूरा ध्यान क्रिकेट की बारीकियाँ सीखने मे लगा रहे है जिससे यह उम्मीद है कि आने वाले समय मे इन्हे आईपीएल से जल्द ही बुलावा आ जाएगा।
Ashwani Kumar के बारे में हार्दिक पांड्या ने किया बड़ा खुलासा
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 12वें मुकाबले में सोमवार को मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 8 विकेट से हराकर अपनी जीत का खाता खोला। 18वें सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम इससे पहले 2 मैच हार चुकी थी। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच से पहले हार्दिक पांड्या ने 2 बदलाव किए।
पंजाब के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अश्विनी कुमार ने आईपीएल डेब्यू किया। अपने पहले ही मैच में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 4 विकेट चटका दिए। अश्विनी ने आईपीएल के अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर ही सफलता प्राप्त की। मुकाबले में जीत के बाद मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने युवा तेज गेंदबाज की जमकर तारीफ की।
Ashwani Kumar ने IPL डेब्यू में लूटी महफिल

मोहाली के झंझेडी गांव के अश्विनी कुमार (IPL Debut) ने केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में पहली गेंद पर कप्तान अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया। वह मुंबई के लिए डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने। इस मैच में उन्होंने कुल 4 विकेट लिए और हर किसी का दिल जीत लिया।
अश्विनी ने अपने डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया। उन्होंने उनके अलावा रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्र रसेल को भी चलता किया। मैच में धांसू प्रदर्शन करने के बाद अश्विनी की खूब चर्चा हो रही हैं।
Ashwani Kumar की पर्सनल जानकारी
नाम- अश्विनी कुमार
जन्म- 29 अगस्त, 2001
जन्म स्थान- झंझेडी, मोहाली
रोल-गेंदबाज (फास्ट ऑर्म बॉलर)
पिता का नाम- हरकेश कुमार
माता का नाम-मीना रानी
बड़े भाई का नाम- शिव राणा
आईपीएल में डेब्यू- 31 मार्च 2025 (मुंबई इंडियंस की तरफ से)
Ashwani Kumar ने ड्रीम डेब्यू के बाद अपने गांववालों को दिया स्पेशल मैसेज
मोहाली के अश्विनी कुमार (Ashwani Kumar IPL Debut) ने केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में पहली गेंद पर कप्तान अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया। वह मुंबई के लिए डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने। मैच में उनके शानदार प्रदर्शन के चलते मुंबई ने सीजन की पहली जीत दर्ज की।
अश्विनी कुमार ने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है। मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए अश्विनी ने केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में गेंद से 4 विकेट लेकर कोहराम मचाया।
उनके धांसू प्रदर्शन के दम पर मुंबई ने केकेआर को 8 विकेट से रौंदकर सीजन की पहली जीत दर्ज की। इस मैच में मुंबई की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों कमाल की रही। मैच में 4 विकेट लेने के बाद अश्विनी को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया।
Ashwani Kumar बने प्लेयर ऑफ द मैच विनर
दरअसल, अश्विनी कुमार (Ashwani Kumar IPL Debut) ने केकेआर के खिलाफ खेले गए मैच में पहली गेंद पर कप्तान अजिंक्य रहाणे को अपना शिकार बनाया। वह मुंबई के लिए डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज बने। मुंबई के लिए अश्विनी से पहले डेब्यू मैच की पहली गेंद पर अली मुर्तजा, अल्जारी जोसेफ और डेवाल्ड ब्रेविस ने विकेट लिए हैं।
Ashwani Kumar की सफलता के पीछे संघर्ष की कहानी

अश्विनी कुमार ने 31 मार्च को मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल डेब्यू किया. अपने पहले ही मैच में इस लेफ्ट आर्म पेसर ने कोलकाता के खिलाफ कहर बरपा दिया। उन्होंने वानखेडे़ स्टेडियम में 3 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए और केकेआर की बैटिंग लाइन अप को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया।
इसके साथ ही वो आईपीएल डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं और इतिहास रच दिया है. उनके दम पर मुंबई ने अपनी पहली जीत भी हासिल की. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया. लेकिन क्या आपको उनकी सफलता के पीछे के संघर्ष की जानकारी है? चलिए हम आपको बताते हैं।
Ashwani Kumar ने बचपन में ही पिता को खो दिया
अश्विनी कुमार का जन्म 29 अगस्त, 2001 को मोहाली के छोटे से गांव झांझेरी में हुआ था. वो एक मिडिल क्लास परिवार से आते हैं। उन्होंने बचपन में ही अपने पिता को खो दिया था. पिता की मौत के बात अश्विनी को संभालने और उन्हें क्रिकेट का सपना पूरा करने में उनकी मां का बड़ा योगदान रहा. उनकी मां ने कड़ी मेहनत की और परिवार चलाने के साथ-साथ उनके क्रिकेटर बनने के सपने को भी पूरा किया।
Ashwani Kumar का खत्म होने वाला था करियर
क्रिकेटर बनने के बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुईं. एक वक्त ऐसा भी था जब उनका करियर खतरे में आ गया था. दरअसल, एक बार उन्हें गंभीर चोट लग गई थी. ऐसा लगने लगा था जैसे वो क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे. इस इंजरी की वजह से उन्हें करीब 1 साल तक क्रिकेट से दूर भी रहना पड़ा था. लेकिन इलाज और कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने इस चोट से निजात पाई और क्रिकेट के मैदान पर वापसी की. फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
Ashwani Kumar का ऐसा रहा क्रिकेट का सफर
अश्विनी कुमार ने शेर-ए-पंजाब टी20 कप में 6 मैचों में 11 विकेट चटकाए थे. इस प्रदर्शन से ही वो पहली बार सुर्खियों में आए. फिर 2022 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के लिए डेब्यू किया और उन्होंने अब तक 4 टी20 मैचों में 3 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें उनका इकॉनमी रेट 8.5 रन प्रति ओवर है।
ये इकॉनमी आपको ज्यादा लग रही होगी लेकिन ये खिलाड़ी चूंकि डेथ ओवर्स ज्यादा करता है उस हिसाब से ये आंकड़ा कमाल है. उन्होंने पंजाब के लिए 2 फर्स्ट-क्लास और 4 लिस्ट ए मैच भी खेले हैं।
अश्विनी आईपीएल के पिछले सीजन में पंजाब किंग्स का भी हिस्सा बने लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था. इसके बाद आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियन्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीदा और वानखेड़े में आईपीएल डेब्यू करने का मौका दिया।
इस मौके का फायदा उठाते हुए उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर उन्होंने कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे को आउट कर दिया और ऐसा करने वाले मुंबई इंडियंस के पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए. उन्होंने रहाणे के अलावा रिंकू सिंह, मनीष पांडे और आंद्रे रसेल जैसे दिग्गजों का शिकार किया।
Ashwani Kumar कौन हैं?

अश्विनी कुमार को मुंबई इंडियन्स ने 2025 मेगा ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा था, ये खिलाड़ी डेथ ओवर में माहिर माना जाता है। अश्विनी ने 2022 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के लिए डेब्यू किया और उन्होंने अब तक 4 टी20 मैचों में 3 विकेट हासिल किए हैं,
जिसमें उनका इकॉनमी रेट 8.5 रन प्रति ओवर है. ये इकॉनमी आपको ज्यादा लग रही होगी लेकिन ये खिलाड़ी चूंकि डेथ ओवर्स ज्यादा करता है उस हिसाब से ये आंकड़ा कमाल है. अश्विनी ने पंजाब के लिए 2 फर्स्ट-क्लास और 4 लिस्ट ए मैच भी खेले हैं।
Ashwani Kumar ने कहां से की शुरुआत
अश्विनी कुमार का जन्म 29 अगस्त, 2001 को मोहाली के छोटे से गांव झांझेरी में हुआ था. ये खिलाड़ी बहुत छोटी सी उम्र से मैदान में उतर गया था. अश्विनी कुमार मिडिल क्लास फैमिली से आते हैं. अश्विनी कुमार ने असली नाम शेर-ए-पंजाब टी20 कप से कमाया था जहां इस खिलाड़ी ने 6 मैचों में 11 विकेट हासिल किए थे।
Ashwani Kumar की खासियत
अश्विनी कुमार की खासियत उनकी अलग तरह की गेंदबाजी है. ये खिलाड़ी चेंज ऑफ पेस के अलावा, बाउंसर्स और यॉर्कर्स फेंकने में महारत हासिल रखता है. इसके अलावा वो लोअर ऑर्डर में बड़े शॉट्स भी खेल सकते हैं. इस खिलाड़ी को दबाव में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि मुंबई इंडियंस ने इस खिलाड़ी पर इतना बड़ा दांव लगाया है।