Ashish Nehra: आशीष नेहरा ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य पर बड़ा बयान दिया है। आशीष नेहरा ने कहा कि अगर ये दोनों वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलते हैं तो इससे बेहतर कुछ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इन दोनों को फिजिकली और मेंटली रूप से स्वस्थ होना बहुत ही अहम है। हालांकि शुभमन गिल यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन रन बनाएंगे और इन दोनों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए पुश करेंगे।
Ashish Nehra: आशीष नेहरा ने विराट और रोहित के भविष्य को लेकर दिया बड़ा बयान
Ashish Nehra: भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली के भविष्य को लेकर आशीष नेहरा ने बड़ा बयान दिया है। पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा का मानना है कि वनडे वर्ल्ड कप 2027 में रोहित-विराट का खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि शुमभन गिल, यशस्वी जायसवाल और साई सुंदर्शन उन्हें पुश करेंगे।
Ashish Nehra: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 से सन्यास लिया

गौरतलब हो कि रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। दोनों ने वनडे और टेस्ट खेलते रहेंगे। श्रीलंका दौरे पर रोहित और विराट भारतीय वनडे टीम का हिस्सा भी हैं। हालांकि, इनके भविष्य को लेकर बहस छिड़ चुकी है। पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने रोहित और विराट को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।
Ashish Nehra: ‘फिजिकल और मेंटल स्वस्थ होना अहम’
स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए आशीष नेहरा ने कहा, दोनों का फिजिकल और मेंटल स्वस्थ होना अहम है। ऐसी चीजें इस बात पर निर्भर करती है कि आपके अंदर कितना जुनून और प्रेरणा है। रोहित और कोहली में इसकी कोई कमी नहीं है। उनके अंदर जुनून है उसी कारण वह यहां तक पहुंचे हैं। शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन रन बनाएंगे और पुश करेंगे। इसी कारण विराट कोहली और रोहित शर्मा को अपना स्तार बढ़ाते रहना होगा और दोनों ने पहले भी ऐसा किया है।
Ashish Nehra: ‘अभी लंबा समय है’
आशीष नेहरा ने आगे कहा, साल 2027 अभी बहुत दूर है। हालांकि, अगर आप मुझसे पूछेंगे तो मैं हमेशा 18 का रहना चाहता हूं। मैं रिटायर नहीं होना चाहता। अगर आप गंभीर को मौका दें और उनसे कहेंगे कि आपका शरीर फिट है तो वह कहेंगे कि सुदर्शन को छोड़ें, मैं तैयार हूं। चार साल में काफी समय है, लेकिन यह शानदार है। अगर ऐसा होता है तो इससे अच्छा और कुछ नहीं हो सकता।
Ashish Nehra: आशीष नेहरा ने रोहित और विराट को क्या खास सलाह दी?
भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत की ये पहली सीरीज है। गंभीर के साथ मिलकर सेलेक्टर्स ने टी20 और वनडे टीम में बेहतरीन खिलाड़ियों को जगह दी है वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को भी टीम में जगह दी गई है। इस बीच आशीष नेहरा ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को खास सलाह देते हुए कहा है कि वे कोच के साथ घुल मिलकर रहे जिससे ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा बना रहेगा।
Ashish Nehra: रोहित-विराट श्रीलंका सीरीज खेलेगे

आशीष नेहरा ने स्पोर्ट्स तक पर बात करते हुए कहा,” टी20 विश्व कप के बाद ऐसा लग रहा था कि रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे क्रिकेट से ब्रेक लेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज खेलेंगे। गौतम गंभीर टीम के नए कोच हैं इन सभी को अब एक दूसरे के साथ घुलमिल जाना चाहिए, जिससे ड्रेसिंग रूम का माहौल अच्छा रहेगा और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप एक दूसरे को कितने सालों से जानते हो.”
Ashish Nehra: युवा खिलाड़ी पर भी नजर रखें
नेहरा ने आगे साल 2027 के विश्व कप पर बात करते हुए कहा,” ये डिपेंड करता है कि आप गेम को लेकर कितना मोटिवेटेड हैं। लेकिन अगर बात रोहित शर्मा औऱ विराट कोहली की होती है तो वे इसे अच्छे से मैनेज करना जानते हैं। यहां से आपकी उम्र बढ़ती जाएगी और आपको युवा प्लेयर्स पर भी नजर बनाए रखनी होगी। शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और साईं सुदर्शन जैसे खिलाड़ी तब तक बेहतरीन ढंग से तैयार हो चुके होंगे और खूब रन बना रहे होंगे.”
Ashish Nehra: भारतीय टीम का श्रीलंका दौरा
भारतीय टीम तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय और इतने ही वनडे मैचों के लिए श्रीलंका का दौरा करेगी। कार्यक्रम के पहले शेड्यूल के अनुसार पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच 26 जुलाई को खेला जाना था, लेकिन अब यह 27 जुलाई को होगा। इसके बाद दो टी20 मैच 28 जुलाई और 30 जुलाई को होंगे, सभी मुकाबले पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। पहला वनडे दो अगस्त को खेला जाएगा इसके बाद 4 अगस्त और 7 अगस्त को तीसरा वनडे होंगा.


2 thoughts on “Ashish Nehra: Great रोहित शर्मा-विराट कोहली क्या वनडे वर्ल्ड कप 2027 नहीं खेल पाएंगे? तो इनकी जगह कौन सा खिलाड़ी लेगा, आशीष नेहरा ने क्या बताया?”