Anshuman Gaekwad News: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और कोच अंशुमन गायकवाड़ के निधन पर PM मोदी समेत क्रिकेटर्स ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की

Anshuman Gaekwad News: भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और कोच अंशुमन गायकवाड़ अब हमारे बीच नहीं रहे। 71 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। अंशुमान काफी लंबे समय से ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। उनके इलाज के लिए बीसीसीआई और पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया लेकिन इस बीमारी को वह मात नहीं दे सके।

Anshuman Gaekwad News: 71 साल की उम्र में अंशुमन गायकवाड़ का निधन

Anshuman Gaekwad News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर और कोच अंशुमन गायकलाड़ अब नहीं रहे। अंशुमन लंबे समय से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। उनकी हालत को देख कपिल देव ने मदद के लिए पूरा सपोर्ट किया।

कपिल देव ने उनकी मदद के लिए अपनी पेंशन डोनेट करने का फैसला किया था। वहीं, बीसीसीआई ने भी मदद करते हुए उनके इलाज के लिए 1 करोड़ रुपये देने का एलान किया था, लेकिन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को अंशुमान मात नहीं दे सके और 71 साल की उम्र में वह दुनिया छोड़कर चले गए। अंशुमन गायकवाड़ के निधन पर गौतम गंभीर समेत कई बड़ी हस्तियों ने दुख का इजहार किया है।

यह भी पढ़ें: Cricketer Anshuman Gaekwad: शरीर पर लगी काफी चोट, उंगली से खून बहा, कान का पर्दा तक फटा, लेकिन हार नहीं मानी, Great अंशुमन के इस जज्बे को भुलाया नहीं जा सकता  

Anshuman Gaekwad News: अंशुमन गायकवाड़ के निधन पर क्रिकेटर्स ने जताया दुख

दरअसल, पूर्व भारतीय कोच अंशुमन गायकवाड़ का 71 साल की उम्र में ब्लड कैंसर की वजह से निधन हो गया। 12 साल के करियर में गायकवाड़ ने 40 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले, जिसमें उन्होंने 2254 रन बनाए। 1983 में जालंधर में पाकिस्तान के खिलाफ 201 रन उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर रहा।

अंशुमन की बीमारी का सबसे पहले उजागर पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल ने किया था। पाटिल ने बताया था कि गायकवाड़ एक साल से ज्यादा समय से अपनी बीमारी से बहादुरी से लड़ रहे हैं और लंदन में उनका इलाज चल रहा है।

Anshuman Gaekwad News: क्रिकेट जगत में फैली शोक की लहर

अंशुमन की बीमारी की जानकारी मिलने के बाद 1983 विश्व विजेता कप्तान कपिल देव ने उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया। मोहिंदर अमरनाथ, सुनील गावस्कर, संदीप पाटिल, दिलीप वेंगसरकर, मदन लाल, रवि शास्त्री और कीर्ति आजाद जैसे पूर्व दिग्गजों ने भी उनकी बीमारी के इलाज के लिए पैसे जुटाने में मदद की।

लेकिन अंशुमन कैंसर जैसी बीमारी से लड़ते-लड़ते दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। पीएम मोदी से लेकर भारत के नए कोच गौतम गंभीर समेत कई क्रिकेटर्स उनके निधन पर दुख जता रहे हैं।

यह भी पढे: अगर आप क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Anshuman Gaekwad News: अंशुमन गायकवाड़ के निधन पर  PM Modi और जय शाह समेत इन क्रिकेटरों ने  जताई संवेदना

Anshuman Gaekwad News:
Anshuman Gaekwad News:

Anshuman Gaekwad News: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच अंशुमन गायकवाड़ का ब्‍लड कैंसर से निधन हो गया है। उनके निधन के बाद खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर पीएम मोदी और जय शाह समेत कई क्रिकेटरों ने अपनी संवेदना व्‍यक्‍त की है।

Anshuman Gaekwad News: टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच अंशुमन गायकवाड़ का 71 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से लंदन के एक अस्‍पताल में ब्लड कैंसर की गंभीर बीमारी से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे। बुधवार 31 जुलाई की रात वह ये जंग हार गए।

उनके निधन के बाद क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीसीसीआई सचिव जय शाह, पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्‍मण और पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा समेत कई क्रिकेटरों ने अपनी शोक संवेदना व्‍यक्‍त की है।

Anshuman Gaekwad News: वे एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी और एक बेहतरीन कोच थे- पीएम मोदी

अंशुमान गायकवाड़ के निधन पर पीएम मोदी ने दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने एक्स पर पोस्‍ट में लिखा… श्री अंशुमन गायकवाड़ जी को क्रिकेट में उनके अहम योगदान के लिए याद किया जाएगा। वह प्रतिभाशाली खिलाड़ी और एक बेहतरीन हेड कोच थे। उनके निधन की खबर से बहुत दुख हुआ। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना… ओम शांति!

Anshuman Gaekwad News: क्रिकेट जगत के लिए ये बेहद दुखद घटना- जय शाह

वहीं, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक्‍स पर अपनी पोस्‍ट में लिखा… श्री अंशुमन गायकवाड़ के परिवार और मित्रों के प्रति गहरी संवेदनाएं। क्रिकेट जगत के लिए ये बेहद दुखद घटना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे!

Leave a Comment