Anshuman Gaekwad Death: भारत के पूर्व कोच Great अंशुमन गायकवाड़ का 1 लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ, लंदन के किंग्स कॉलेज अस्पताल में उनका चल रहा था इलाज

Anshuman Gaekwad Death: भारतीय टीम के पूर्व हेड कोच अंशुमन गायकवाड़ का बुधवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। अंशुमन गायकवाड़ लंबे समय से कैंसर से लड़ रहे थे। गायकवाड़ के पास अपना इलाज करने के लिए पैसे नहीं थे। ऐसे में बीसीसीआई ने उनकी मदद की थी। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अंशुमन गायकवाड़ के निधन पर शोक जताया है।

Anshuman Gaekwad Death: अंशुमन गायकवाड़ का निधन हुआ

Anshuman Gaekwad Death: भारतीय क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व भारतीय कोच अंशुमन गायकवाड़ का बुधवार को निधन हो गया। उन्‍होंने 71 की उम्र में आखिरी सांस ली। अंशुमन गायकवाड़ लंबे समय से कैंसर से लड़ाई लड़ रहे थे। लंदन के किंग्‍स कॉलेज अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा था।

Anshuman Gaekwad Death: जय शाह ने अंशुमन गायकवाड़ के निधन पर शोक जताया

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने अंशुमन गायकवाड़ के निधन पर शोक जताया है। जय शाह ने एक्‍स पर लिखा, ‘श्री अंशुमन गायकवाड़ के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। संपूर्ण क्रिकेट जगत के लिए हृदयविदारक। उसकी आत्मा को शांति मिले।’

यह भी देखें: India Vs Sri Lanka T20: Great टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच को सुपर ओवर मे जीतकर 3-0 से सीरीज अपने नाम की

Anshuman Gaekwad Death: ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे गायकवाड़

गायकवाड़ बीते एक साल से ब्लड कैंसर से जूझ रहे थे। वह लंदन के किंग्स कॉलेज अस्पताल में भर्ती थे। संदीप पाटिल और भारत के एक और पूर्व बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर ने उनसे मुलाकात की थी। उनसे मिलने के बाद दोनों ने बीसीसीआई से अंशुमन की मदद करने की बात कही थी। इसके बाद बोर्ड ने अंशुमन गायकवाड़ के इलाज के लिए 1 करोड़ रुपये की मदद की थी।

Anshuman Gaekwad Death: अंशुमन के लिए 1 करोड़ रुपये

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, बीसीसीआई ने रविवार को एक बयान जारी कर बताया है कि वह अंशुमन के इलाज के लिए एक करोड़ की राशि देने को तैयार है। अंशुमन का इस समय लंदन में इलाज चल रहा है। बीसीसीआई ने बयान में लिखा, “जय शाह ने बीसीसीआई से पूर्व क्रिकेटर अंशुमन गायकवाड़ की आर्थिक सहायता के लिए तुरंत प्रभाव से एक करोड़ रुपये का फंड देने को कहा है। शाह ने अंशुमन के परिवार से भी बात की है और उन्हें मदद का आश्वासन दिया है।”

बयान में लिखा् है, “बोर्ड इस मुश्किल घड़ी में गायकवाड़ परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें ठीक करने के लिए जो करना पड़ेगा वो करने को तैयार है। बीसीसीआई अंशुमन की हेल्थ पर नजर रखे और उनके इलाज के बारे में लगातार जानकारी हासिल कर रहा है। हमें पूरा विश्नास है कि वह इस मुश्किल घड़ी में से मजबूती के साथ वापसी करेंगे।”

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग के शौकीन लोग कुकिंग की नई-नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Anshuman Gaekwad Death: दो बार रहे टीम इंडिया के कोच

Anshuman Gaekwad Death:
Anshuman Gaekwad Death:

अंशुमन भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज रहे हैं। वो भारतीय टीम के पूर्व कप्तान डीके गायकवाड़ के बेटे हैं। उन्होंने भारत के लिए 1975 से लेकर 1987 तक क्रिकेट खेला। इस दौरान अंशुमन ने भारत के लिए 40 टेस्ट और 15 वनडे मैच खेले। वह टीम इंडिया के कोच भी रहे।

उन्होंने ये जिम्मेदारी दो बार संभाली। पहली बार वह 1997 से 1999 तक टीम के कोच रहे। इसके बाद 2000 में फिर दोबारा टीम के कोच बने। 71 साल के अंशुमन इस समय ब्लड कैंसर से जूझ रहे हैं। पूर्व क्रिकेटरों ने भी उनकी मदद करने की बात कही है।

Anshuman Gaekwad Death: इंटरनेशनल क्रिकेट में प्रदर्शन

इंटरनेशनल क्रिकेट में अंशुमन गायकवाड़ के प्रदर्शन की बात करें तो उन्‍होंने 40 टेस्‍ट की 70 पारियों में 30.07 की औसत से 1985 रन बनाए। इस दौरान उन्‍होंने 10 अर्धशतक और 2 शतक लगाए। क्रिकेट के सबसे बड़े प्रारूप में उनके नाम 2 विकेट भी हैं। इसके अलावा 15 वनडे की 14 पारियों में सलामी बल्‍लेबाज ने 269 रन ठोके। वनडे में उनके बल्‍ले से 1 अर्धशतक निकला। एकदिवसीय में उनका सर्वाधिक स्‍कोर नाबाद 78 रन है। इसके अलावा उन्‍होंने 1 विकेट भी अपने नाम किया।

2 thoughts on “Anshuman Gaekwad Death: भारत के पूर्व कोच Great अंशुमन गायकवाड़ का 1 लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ, लंदन के किंग्स कॉलेज अस्पताल में उनका चल रहा था इलाज”

Leave a Comment