Anshul Kamboj ने विजय हजारे ट्रॉफी में किया था कमाल
Anshul Kamboj ने अपने पिछले 14 प्रथम श्रेणी मैच में एक पारी में तीन से ज्यादा विकेट कभी नहीं लिए थे। कम्बोज एक ऑलराउंडर हैं, जो हरियाणा के करनाल के रहने वाले हैं। घरेलू पचास ओवरों के टूर्नामेंट के हालिया संस्करण में ही कम्बोज ने नाम कमाया था। पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली हरियाणा क्रिकेट टीम के लिए अंशुल कम्बोज ने 10 मैच में 17 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर की भूमिका निभाई थी। कम्बोज के नाम 15 लिस्ट-ए गेम्स में 23 विकेट हैं।
Anshul Kamboj IPL में मुंबई इंडियंस का हिस्सा है
साल 2024 में मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल में डेब्यू करने से पहले उन्होंने सिर्फ नौ टी-20 मैच में हिस्सा लिया था। कम्बोज ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया था, जहां उन्होंने ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड कर दिया था, लेकिन बाद में उस डिलीवरी को नो-बॉल घोषित कर दिया गया। कम्बोज ने मुंबई इंडियंस के लिए तीन मैच में दो विकेट लिए हैं। हाई-आर्म रिलीज और स्ट्रेट सीम पोजीशन के साथ उनका स्मूद बॉलिंग एक्शन खास बनाता है।
Anshul Kamboj biography in Hindi.
Anshul Kamboj एक भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं। जिन्होंने हाल ही में 6 मई 2024 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन के कारण चर्चा में रहे हैं। इस मैच में अंशुल कंबोज ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ी ट्रेवल्स हेड को आउट करते-करते बच गए। क्योंकि अंपायर ने उसे नो बॉल करार दिय। दूसरे ओवर में हालांकि उन्होंने मयंक अग्रवाल का एक विकेट लिया। आज हम बात करेंगे अंशुल कंपोज की जीवन के बारे में। आईए जानते हैं अंशुल कंबोज कौन है जो आईपीएल 2024 में डेब्यू करते ही सबके दिमागों पर छा गया
Anshul Kamboj का जीवन परिचय।
अंशुल कंपोज का जन्म 6 दिसंबर 2000 को हरियाणा के करनाल में हुआ था। उनके पिता एक साधारण किसान है इनके पिता का नाम उधम सिंह है। अंशुल ने महज 6 वर्ष की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनकी शुरुआती पढ़ाई ओपीएस विद्या मंदिर करनाल से हुई है। आगे की पढ़ाई उन्होंने डीएवी कॉलेज करनाल से पूरी की है। क्रिकेट में इनकी रुचि को देखते हुए उनके पिता उधम सिंह ने क्रिकेट अकादमी में इनका नामांकन कर दिया।
यूसी क्रिकेट अकादमी के कोच ने इन्हें क्रिकेट की बारीकियां के बारे में अच्छी तरह ज्ञान दिया। इस क्रिकेट अकादमी ने बहुत से खिलाड़ियों को आईपीएल में डेब्यू कराया है। अंशुल गेंदबाजी के साथ साथ बल्लेबाजी भी करते हैं। आईपीएल 2024 में उनके प्रदर्शन को देखकर सबकी निगाहें इनके ऊपर टिकी हुई है।
Anshul Kamboj का क्रिकेट करियर।
अंशुल के प्रदर्शन को देखते हुए भारत की अन्डर-19 क्रिकेट टीम में इन्हे जगह मिली। अंशुल घरेलू क्रिकेट हरियाणा के लिए खेलते हैं। आईपीएल सीजन 2024 में मुंबई इंडियंस की टीम ने इन्हें 20 लाख रुपये के बेसिक प्राइस पर इन्हे खरीदा है। इन्होंने अपना पहला आईपीएल मैच 6 मई 2024 को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला। अंशुल ने साल 2023-24 के विजय हजारे ट्रॉफी से अपना प्रथम श्रेणी क्रिकेट शुरूआत किया ।
Anshul Kamboj की आईपीएल कीमत।

हाल ही में मुंबई इंडियंस ने इन्हें 20 लाख रुपया के बेसिक प्राइस में खरीदा है। इस मैच के प्रथम दिन के प्रदर्शन को देखते हुए। यह चर्चा में आ गए हैं। अंशुल ने ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ी हेड को आउट किया लेकिन हेड बच गए। क्योंकि अंपायर ने इस बाल को नो बॉल करार दिया। इस तरह ट्रेविस हेड आउट होने से बच गए। लेकिन दूसरे ओवर मैं उन्होंने मयंक अग्रवाल का विकेट लिया।
Anshul Kamboj की रोचक बातें।
अंशुल कंबोज आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम में खेल रहे हैं।
अंशुल ने 2023- 24 विजय हजारे ट्रॉफी से प्रथम श्रेणी में शुरूआत किया। जिसमे उन्होंने 10 मैच खेल कर 17 विकेट लिए।
अंशुल कंबोज ने आईपीएल में चार ओवर किया जिसमें 42 रन दिए।
अंत में उन्होंने मयंक अग्रवाल को आउट किय। यानी एक विकेट लिया।
अंशुल कंबोज कहां के रहने वाले हैं?
अंशुल हरियाणा के करनाल के रहने वाले हैं। उनके पिता एक सामान्य किसान है।
अंशुल की उम्र कितनी है?
अंशु का जन्म 6 दिसंबर 2000 में हुआ था। इस हिसाब से उनकी उम्र 24 वर्ष है।
अंशुल कंबोज की गर्लफ्रेंड।
अंशुल कंबोज अभी तक अविवाहित हैं। सोशल मीडिया में भी किसी तरह की कोई गर्लफ्रेंड की चर्चा नहीं है। जैसे पता चलेगा इस पोस्ट को अपडेट करूंगा।
अंशुल का एजुकेशन।
अंशुल कंबोज ने डीएवी कॉलेज करनाल से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है।
Anshul Kamboj की टीमें
हरियाणा
मुंबई इंडियंस
भारत अंडर-19
Anshul Kamboj बैटिंग कैरियर आँकड़े
प्रारूप | मैच | पारी | नॉटआउट | रन | बेस्ट | औसत | गेंद | स्ट्राइकरेट | शतक | अर्धशतक | चौके | छक्के |
फर्स्टक्लास | 15 | 20 | 3 | 324 | 46 | 19.05 | 375 | 86.40 | 0 | 0 | 38 | 17 |
लिस्ट ए | 15 | 4 | 1 | 23 | 17 | 7.66 | 12 | 191.66 | 0 | 0 | 2 | 2 |
टी 20 | 12 | 6 | 5 | 24 | 8* | 24.00 | 26 | 92.30 | 0 | 0 | 2 | 0 |
Anshul Kamboj बॉलिंग कैरियर आँकड़े
प्रारूप | मैच | पारी | गेंद | रन | विकेट | बेस्ट | औसत | इकोनोमी | स्ट्राइकरेट | 4 विकेट | 5 विकेट | 10 विकेट |
फर्स्टक्लास | 15 | 24 | 2027 | 1099 | 35 | 8/69 | 31.40 | 3.25 | 57.9 | 0 | 1 | 0 |
लिस्ट ए | 15 | 15 | 677 | 433 | 23 | 4/30 | 18.82 | 3.83 | 29.4 | 1 | 0 | 0 |
टी 20 | 12 | 12 | 204 | 280 | 13 | 3/12 | 21.53 | 8.23 | 15.6 | 0 | 0 | 0 |
Anshul Kamboj आईपीएल बैटिंग आँकड़े
टीम | मैच | पारी | नॉटआउट | रन | बेस्ट | औसत | गेंद | स्ट्राइकरेट | शतक | अर्धशतक |
एमआई | 3 | 1 | 1 | 2 | 2* | 0.00 | 2 | 100.00 | 0 | 0 |
Anshul Kamboj आईपीएल बॉलिंग आँकड़े
टीम | मैच | पारी | गेंद | रन | विकेट | बेस्ट | औसत | इकोनोमी | स्ट्राइकरेट |
एमआई | 3 | 3 | 60 | 114 | 2 | 1/24 | 57.00 | 11.40 | 30.0 |
Anshul Kamboj के हालिया मैच
भारत सी बनाम भारत बी 38 8/69 12-सितम्बर-2024 अनंतपुर एफसी
इंडिया सी बनाम इंडिया डी 2 2/47 एवं 1/49 05-सितम्बर-2024 अनंतपुर एफसी
एमआई बनाम एलएसजी — 0/48 17-मई-2024 वानखेड़े टी -20
एमआई बनाम केकेआर 2* 1/24 11-मई-2024 ईडन गार्डन्स टी -20
एमआई बनाम एसआरएच — 1/42 06-मई-2024 वानखेड़े टी -20
Anshul Kamboj का डेब्यू/आखिरी मैच
एफसी मैच
पदार्पण हरियाणा बनाम त्रिपुरा, दिल्ली – 17 फरवरी – 20 फरवरी, 2022
अंतिम भारत सी बनाम भारत बी, अनंतपुर – 12 – 15 सितंबर, 2024
लिस्ट ए
पदार्पण बिहार बनाम हरियाणा, अलूर (3) – 15 नवंबर, 2022
अंतिम हरियाणा बनाम राजस्थान, राजकोट – 16 दिसंबर, 2023
टी20 मैच
पदार्पण हरियाणा बनाम कर्नाटक, मोहाली – 22 अक्टूबर, 2022
अंतिम एलएसजी बनाम एमआई, वानखेड़े – 17 मई, 2024
Anshul Kamboj हरियाणा को रणजी ट्रॉफ़ी जिताना चाहते है

जब हरियाणा ने अपना पहला रणजी ट्रॉफ़ी खिताब 1990-91 में जीता था, तब अंशुल का जन्म भी नहीं हुआ था। 2022 में अपने पदार्पण तक उन्हें नहीं पता था कि प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सफल होने के लिए क्या करना होगा। दो साल बाद काम्बोज का 2023-24 सीज़न शानदार रहा, जहां अपने पहले विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी खिताब तक पहुंची हरियाणा की टीम के लिए वह सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने।
Anshul Kamboj ने झटके 8 विकेट
पिछले सप्ताह 23 वर्षीय काम्बोज ने दलीप ट्रॉफ़ी 2024-25 में इंडिया सी के लिए आठ विकेट लिये, एक ऐसी पिच पर जहां पर उनकी टीम ने 525 रन का स्कोर बनाया था। खु़द को “हिट द डेक” गेंदबाज़ बताने वाले काम्बोज ने सलामी बल्लेबाज़ों अभिमन्यु ईश्वरन और एन जगदीशन के बीच 129 रनों की साझेदारी के बाद इंडिया बी के बल्लेबाज़ों के लिए मुश्किलें खड़ीं की।
टेस्ट बल्लेबाज़ सरफ़राज़ ख़ान, युवा मुशीर ख़ान और T20 स्टार रिंकू सिंह उनके शिकारों में प्रमुख थे। उन्होंने 27.5 ओवर में 69 देकर 8 विकेट लिए, जो दलीप ट्रॉफ़ी इतिहास में किसी तेज़ गेंदबाज़ का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने तीन बल्लेबाज़ों को बोल्ड किया, जबकि ख़ान भाईयों को पगबाधा किया।
Anshul Kamboj ने मीडिया को बताया, “एक ऐसी पिच पर जहां पर अधिक मदद नहीं थी, मेरी योजना बहुत सरल थी: स्टंप्स में गेंद डालना, जहां पर बोल्ड और पगबाधा का मौक़ा बने। आप चीज़ों को अधिक उलझा नहीं सकते हैं। बतौर तेज़ गेंदबाज़ होने से यह कहना आसान है कि पिच से कोई मदद नहीं मिली और हम क्या कर सकते हैं। बतौर तेज़ गेंदबाज़ आपकी चुनौती यही है कि आप मौक़े बनाएं। यही मैं सीख रहा हूं।”
Anshul Kamboj के पसंदीदा खिलाड़ी ग्लेन मैकग्राथ

काम्बोज को ग्लेन मैकग्राथ के वीडियो देखना पसंद है। उन्होंने यूट्यूब पर उन्हें गेंदबाजी करते हुए देखने में जो समय बिताया, उसका मिलान मैदान पर भी करने की कोशिश की।
काम्बोज ने कहा, ” मैकग्राथ को लगातार बेहतरीन सीम के साथ पिच पर गेंद पटकने के लिए जाना जाता था। यही सीखते हुए मैं बड़ा हुआ हूं। गति अपनी जगह है, लेकिन अगर आप निपुण हो जाओ और सटीक सीम से गेंद फेंको तो आप गेंद से कमाल कर सकते हो।”
काम्बोज हरियाणा के बॉक्सिंग के गढ़ करनाल से आते हैं और उन्होंने खुले मैदान से खेलना शुरू किया। 14 साल की उम्र से पहले उन्होंने खेल को गंभीरता से नहीं लिया था और एक दशक से भी कम समय में काम्बोज न केवल अपनी राज्य की टीम में आगे बढ़े हैं, बल्कि IPL में भी जगह बना चुके हैं।
उन्होंने कहा, “मेरे करियर में 2019 में टर्निंग प्वाइंट आया। मैं तब इंडिया अंडर-19 के लिए खेल चुका था। तभी मुझे पता चला कि एक पेशेवर बनने के लिए क्या करना पड़ता है। हालांकि मैं केवल एक सीरीज़ इंडिया अंडर-19 के लिए खेल सका, लेकिन मुझे पता चला कि मुझे फिटनेस, कौशल पहलू, कंडीशनिंग सब कुछ में सुधार करना है।”
काम्बोज ने अपना अधिकांश क्रिकेट लाहली में खेला है, जो स्विंग गेंदबाज़ों के स्वर्ग के रूप में प्रसिद्ध है। लेकिन यहीं पर उन्होंने तेज़ गेंदबाज़ी के बारे में दो चीज़ें सीखीं। वह तुरंत कहते हैं, “जब सब कुछ आपके अनुसार चल रहा हो तो बहकने का महत्व नहीं है और पिच के अनुसार लंबाई अलग-अलग करने की आवश्यकता होती है।”
इस साल की शुरुआत में काम्बोज को उनका पहला IPL करार मिला, जब मुंबई इंडियंस ने उनको नीलामी में ख़रीदा। अपने अवसर के लिए अंत तक इंतज़ार करने के बाद काम्बोज को एक यादगार दीक्षा मिली।
जब उनसे उनके IPL डेब्यू के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हंसते हुए कहा, “मैंने इसे अपने दिमाग़ में कई बार दोहराया है।”
अपनी दूसरी गेंद पर छक्का खाने के बाद काम्बोज ने तीन गेंदों के बाद ट्रेविस हेड के ऑफ़-स्टंप को बिखेर दिया, लेकिन बाद में पता चला कि उन्होंने नो बॉल की है। अगली दो गेंदों पर हेड ने उसे सीमारेखा के पार भेज दिया।
“यह दिल दुखाने वाला था, मुझे बहुत बुरा लगा। सभी ने मुझे जल्दी से इसे भूल जाने के बारे में कहा। लेकिन मैं कैसे भूल सकता था? आप इस टूर्नामेंट में खेलने का सपना देखते हैं और जब आपका पहला विकेट नो-बॉल पर गिरता है, तो यह एक भयानक अहसास होता है।”
काम्बोज को उस समय अधिक निराशा हुई, जब उनके दूसरे ओवर में हेड का कैच टपका दिया गया। लेकिन यह पीड़ा दो गेंदों बाद परम आनंद में बदल गई, जब उन्होंने मयंक अग्रवाल को क्लीन बोल्ड कर दिया, वह भी अपनी “हिट-द-डेक डिलीवरी के साथ।”
“IPL के दो मैचों से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला कि इस स्तर पर खेलने के लिए क्या करना पड़ता है। जब आप मैदान में होते हैं, तो खेलकर जो अनुभव और सबक आप सीखते हैं, वह आपको कहीं और नहीं मिल सकता।”
यह लगभग हमेशा माना जाता है कि एक युवा खिलाड़ी आगे की राह के बारे में पूछे जाने पर भारत की तरफ़ से खेलने की महत्वाकांक्षाओं के बारे में बात करता है, लेकिन काम्बोज अलग हैं।
उन्होंने कहा, “हमने विजय हज़ारे जीत लिया है और अब रणजी ट्रॉफ़ी अगला बड़ा लक्ष्य है। हमने केवल एक बार यह खिताब जीता है। मैं टीम को एक और रणजी खिताब जीतने में मदद करना चाहता हूं। अगर मैं अपने खेल में सुधार करता रहा, तो यह हरियाणा की सफलता में योगदान देने की दिशा में एक लंबा रास्ता तय कर सकता है।”
Anshul Kamboj वाइफ और गर्लफ्रेंड
अंशुल कम्बोज की लव लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर खबरो का बाज़ार काफी ज्यादा गर्म हो चुका है। अंशुल कम्बोज काफी गुड लुकिंग है और लडकियों के बीच काफी पापुलर होते हुए नज़र आ रहे है। लेकिन हम आपको यह बता दे की अभी अंशुल कम्बोज फिलहाल सिंगल है और सिर्फ अपने खेल पर ही ध्यान दे रहे है।
Anshul Kamboj की नेट वर्थ
अंशुल कम्बोज ने आईपीएल में आते ही काफी नाम कमाया है वही आने वाले कुछ वक्त में अंशुल कम्बोज पर पैसो की बारिश होने वाली है। वही मीडिया रिपोर्ट्स की बात की जाए तो अंशुल कम्बोज की नेट वर्थ लगभग 40 लाख के आस – पास है अब देखना यह होगा कि आने वाले कुछ सालो में इसमें कितना इजाफा होता है।
1 thought on “Anshul Kamboj, Biography in Hindi, Domestic Career, IPL, Wife, Net Worth संघर्ष से सफलता की और उड़ान भरता 1 भारतीय क्रिकेटर ”