Akshay Kumar: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में जमकर चौके-छक्कों की बरसात हो रही है। इस सीजन मे अभी तक खेले गए 22 मैचों में ही टूर्नामेंट के कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त हो चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद (Sunraisers Hyderabad) ने मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ लीग के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। इस बीच बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने आईपीएल 2024 (Akshay Kumar IPL 2024) को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है।
Akshay Kumar: बहुत कठिन है अंतिम 4 का चयन करना
Akshay Kumar: आईपीएल 2024 का रोमांच अपने चरम पर है। टूर्नामेंट में अब तक बल्लेबाजों का एकतरफा बोलबाला रहा है और चौके-छक्कों की जमकर बरसात देखने को मिली है। राजस्थान (Rajasthan) का प्रदर्शन एकदम रॉयल रहा है, जबकि मुंबई इंडियंस (MI) अभी तक इस सीजन औंधे मुंह गिरी है। ऐसे में अभी यह कह पाना काफी मुश्किल है कि इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में कौन सी चार टीमें प्लेऑफ में कदम रखेंगी।
हालांकि, बॉलीवुड के स्टार एक्टर अक्षय कुमार ने आईपीएल 2024 को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है। अक्षय ने उन चार टीमों के नाम बता दिए हैं, जो इस सीजन अंतिम चार में पहुंच सकती हैं।
Akshay Kumar की चुनी हुई प्लेऑफ की चार टीमें

अक्षय कुमार ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बातचीत करते हुए उन चार टीमों के नाम बताए, जो इस सीजन प्लेऑफ में कदम रख सकती हैं। अक्षय ने पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और आरसीबी (RCB) का नाम लिया। इसके साथ ही बॉलीवुड के स्टार एक्टर ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) पर अपना दांव खेला। हालांकि, अक्षय के अनुसार, डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और पिछले सीजन की फाइलिस्ट गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) इस बार अंतिम चार में जगह नहीं बना पाएगी।
Akshay Kumar के साथ टाइगर श्रॉफ ने भी इन टीमों पर दांव लगाया

अक्षय कुमार के साथ-साथ टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने भी आईपीएल 2024 के प्लेऑफ के लिए चार टीमों का चुनाव किया। टाइगर ने मुंबई इंडियंस, डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स, आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स (Mumbai Indians, defending champions Chennai Super Kings, RCB and Kolkata Knight Riders) का नाम लिया। टाइगर ने अपनी लिस्ट में राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस (RR,GT) को शामिल नहीं किया।
Akshay Kumar: IPL 2024 का सीजन अभी तक कमाल का गुजर रहा है
आईपीएल 2024 का यह सीजन अब तक कमाल का गुजरा है। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए इस लीग के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। हैदराबाद (Hyderabad) ने मुंबई (Mumbai) के गेंदबाजों की बैंड बजाते हुए स्कोर बोर्ड पर 277 रन लगा डाले थे। वहीं, केकेआर (KKR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 272 रन ठोके थे।


2 thoughts on “Akshay Kumar और टाइगर श्रॉफ ने आईपीएल 2024 की सेमी फाइनलिस्ट मे किन 4 टीमों की कर दी भविष्यवाणी, जानिए?”