Ajit Agarkar Chief Selector: क्यों हार्दिक की जगह Genius सूर्यकुमार को कप्तान बनाया गया, संजू, गायकवाड़, अभिषेक को टीम मे क्यों जगह नही मिली, सभी राज से अजीत अगरकर ने पर्दा उठाया 

Ajit Agarkar Chief Selector: श्रीलंका दौरे के लिए जब टीम इंडिया का चयन हुआ तो कई नाम इससे नदारद थे। अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ को वनडे और टी20 दोनों टीमों में जगह नहीं मिली थी। संजू सैमसन टी20 टीम में थे लेकिन वनडे टीम से बाहर थे। रवींद्र जडेजा का नाम भी वनडे टीम में नहीं था। अब अजीत अगरकर ने इन्हें न चुनने का कारण बताया है।

Ajit Agarkar Chief Selector: अजीत अगरकर ने क्या बताया?

Ajit Agarkar Chief Selector श्रीलंका दौरे के लिए जब टीम इंडिया का सेलेक्शन हुआ तो कई खिलाड़ियों के चयन न होने पर हैरानी हुई थी। संजू सैमसन को वनडे टीम में से एक बार फिर नजरअंदाज किया गया। जिम्बाब्वे दौरे पर तूफानी शतक जमाने वाले अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़ को दोनों टीमों में जगह नहीं मिली।

श्रीलंका दौरे पर रवाना होने से पहले चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने सोमवार को बताया कि ये लोग क्यों टीम में जगह नहीं बना पाए। अगरकर ने साथ ही वनडे टीम में नहीं चुने गए रवींद्र जडेजा के भविष्य को लेकर भी अपनी बात रखी।

Ajit Agarkar Chief Selector: अजीत अगरकर ने जडेजा के बारे मे क्या कहा?

जडेजा ने टी20 वर्ल्ड कप-2024 जीतने के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है। लेकिन वह वनडे और टेस्ट खेलते रहेंगे। हालांकि, श्रीलंका दौरे के लिए उन्हें वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। चीफ सेलेक्टर ने कहा है कि जडेजा के लिए रास्ते बंद नहीं हुए हैं।

यह भी देखें: Hardik-Natasa Divorce: 1 पोस्ट के जरिए हार्दिक और नताशा ने तलाक की क्या असली वजह बताई? क्या तलाक के बाद Perfect Hardik Pandya की कटेगी जेब?

Ajit Agarkar Chief Selector: संजू, अभिषेक, ऋतुराज बाहर क्यों?

Ajit Agarkar Chief Selector: श्रीलंका दौरे पर रवाना होने से पहले नए हेड कोच गौतम गंभीर और अगरकर ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उनसे संजू,अभिषेक,ऋतुराज के बाहर होने पर सवाल पूछा गया। अगरकर ने इस पर कहा, “जो भी खिलाड़ी बाहर होता है उसको दुख होता है, लेकिन हम सिर्फ 15 खिलाड़ी ही चुन सकते हैं। कहीं न कहीं कोई न कोई दुखी होगा ही। हमारी कोशिश बैलेंस बनाने की होती है।

ये काफी मुश्किल होता है। रिंकू सिंह का बाहर जाना दुखद है, लेकिन हर किसी को 15 में फिट करना मुश्किल होता है। ये खिलाड़ियों की जिंदगी होती है। आपको हर मौके का फायदा उठाना होता है। सिर्फ तीन ही नहीं कई लोग बाहर हैं। लेकिन हम 15 ही चुन सकते हैं।”

यह भी पढ़ें: क्या आप क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग मे भी रुचि रखते है यदि रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Ajit Agarkar Chief Selector: जडेजा के लिए रास्ते खुले हैं

Ajit Agarkar Chief Selector:
Ajit Agarkar Chief Selector:

जब अगरकर से टीम के सीनियर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जडेजा को आराम दिया गया है। अगरकर ने कहा कि जडेजा के लिए रास्ते बंद नहीं हुए हैं। अगरकर ने कहा, “जडेजा काफी अहम खिलाड़ी हैं। हमने अक्षर और जडेजा को साथ रखने की कोशिश की थी।

हमने जब टीम का एलान किया था तभी इस बारे में बता दिया था कि वह बाहर नहीं किए गए हैं बल्कि उन्हें आराम दिया गया है। जडेजा के लिए रास्ते बंद नहीं हुए हैं। वह अभी भी वापसी कर सकते हैं। वह हमारी स्कीम ऑफ थिंग्स में हैं। आगे बहुत सीरीज हैं, टेस्ट सीरीज हैं और जडेजा वह सीरीज खेलेंगे।”

Ajit Agarkar Chief Selector: हार्दिक की जगह सूर्यकुमार कप्तान क्यों?

 Ajit Agarkar Chief Selector: भारत और श्रीलंका (India Vs Sri Lanka) के बीच 27 जुलाई से टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे। बीसीसीआई ने हार्दिक पांड्या के पास अनुभव होने के बावजूद सूर्या को क्यों कप्तान के लिए चुना इसके पीछे का कारण गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फेंस में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने दिया है।

Ajit Agarkar Chief Selector: टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा ने टी20 से विदाई ले ली। इसके बाद ये चर्चा तेजी से होने लगी कि अब कौन टी20 क्रिकेट में भारत की कप्तानी करेगा, जिसके लिए हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) और सूर्यकुमार यादव का नाम रेस में सबसे आगे लिया जाने लगा, लेकिन बीसीसीआई ने श्रीलंका दौरे के लिए भारत की स्क्वाड का एलान करते हुए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टीम की कमान सौंपी।

ऐसे में हर कोई इस बात से हैरान हुआ कि क्यों हार्दिक के पास ज्यादा अनुभव होने के बावजूद उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को ये बड़ी जिम्मेदारी दी गई। हाल ही में चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर (Ajit Agrakar) ने इस फैसले के पीछे की वजह का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि क्यों हार्दिक की जगह सूर्या को कप्तान के लिए चुना गया?

‘कप्तान वो होना चाहिए जो ज्यादा से ज्यादा मैच खेले, इसलिए सूर्यकुमार को कप्तान बनाया गया। जहां तक हार्दिक की बात है वो हमारी टीम के अहम खिलाड़ी हैं। उनकी फिटनेस एक समस्या रही है। हम चाहते हैं कि वो अपना प्रदर्शन अच्छा करें। सूर्यकुमार के पास कप्तानी के लिए जरूरी काबिलियत थीं।”

अगरकर ने आगे कहा कि अभी दो साल का समय है। हमें लगता है कि इस दौरान हम हार्दिक को अच्छे से मैनेज कर सकते हैं। अगर किसी का रोल बदलता है तो हम बात करते हैं।

1 thought on “Ajit Agarkar Chief Selector: क्यों हार्दिक की जगह Genius सूर्यकुमार को कप्तान बनाया गया, संजू, गायकवाड़, अभिषेक को टीम मे क्यों जगह नही मिली, सभी राज से अजीत अगरकर ने पर्दा उठाया ”

Leave a Comment