Afghanistan Vs Sri Lanka: अफगानिस्तान (Afghanistan) की टीम ने श्रीलंका (Sri Lanka) को 7 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में पांचवां स्थान हासिल कर लिया है। पहले अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 241 पर ऑलआउट किया, फिर 45.2 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। 4 विकेट चटकाने वाले फजल हक फारुकी (Fazal Haq Farooqui) को मैन ऑफ द मैच (Player Of The Match) चुना गया।
Afghanistan Vs Sri Lanka: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी

महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। फजल हक फारूकी ने छठे ओवर की दूसरी गेंद पर करुणारत्ने (Karunaratne) को 15 के निजी स्कोर पर LBW कर दिया। श्रीलंका को 22 पर पहला झटका लग गया। दूसरे विकेट के लिए 77 गेंद पर 62 रन की साझेदारी हुई। अजमतुल्लाह (Azmatullah) के 19वें ओवर की पहली गेंद पर पाथुम निसंका (Pathum Nisanka) विकेटकीपर को कैच दे बैठे।
Afghanistan Vs Sri Lanka: श्रीलंका की तरफ से 62 रन की सबसे बड़ी साझेदारी

दूसरे विकेट के लिए जोड़े गए 62 रन श्रीलंका के लिए पूरे मैच में सबसे बड़ी साझेदारी रही। पाथुम निसंका 46 रन के साथ श्रीलंका के हाईएस्ट स्कोरर रहे। कप्तान कुसल मेंडिस (Captain Kusal Mendis) ने 39, समरविक्रमा (Samaravikrama) ने 36 और एंजलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) ने 23 रन बनाए। अंतिम लम्हों में महेश थीक्षणा (Mahesh Theekshana) ने 29 रन की पारी खेली। श्रीलंका (SL) 49.3 ओवर में 241 पर ऑलआउट हो गई।
Afghanistan Vs Sri Lanka: अफगानिस्तान की शानदार गेंदबाजी

अफगानिस्तान (AFG) के लिए फजल हक फारूकी ने 10 ओवर में 1 मेडन के साथ 34 रन देकर 4 विकेट चटकाए। मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rehman) ने 10 ओवर में 38 रन देकर 2 सफलता हासिल की। अजमतुल्लाह और राशिद खान (Azmatullah and Rashid Khan) को 1-1 विकेट मिला।
यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग के शौकीन कुकिंग की नई नई रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।
Afghanistan Vs Sri Lanka: अफगानिस्तान की बल्लेबाजी

जवाब में रहमतुल्लाह गुरबाज मदुशंका के पहले ओवर की चौथी इनस्विंगर पर बगैर खाता खोले बोल्ड हो गए। अब तक अफगानिस्तान के स्कोरबोर्ड पर भी कोई रन नहीं लगा था।
इसके बाद मदुशंका ने 17वें ओवर की पांचवीं शॉर्ट बॉल पर रैम्प शॉट खेलने के प्रयास में इब्राहिम जादरान (ibrahim zadran) को थर्डमैन में कैच करा दिया। इब्राहिम ने बनाए 39 और अफगानिस्तान का स्कोर 73 पर 2 आउट। रजिथा के 28वें ओवर की अंतिम गेंद पर रहमत शाह मिडऑन को कैच दे बैठे। उन्होंने 74 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 62 रन बनाए। अफगानिस्तान को 131 पर तीसरा झटका लगा।
Afghanistan Vs Sri Lanka: अफगानिस्तान की 7 विकेट से जीत

चौथे विकेट के लिए 112 गेंद पर 111 रन जोड़कर कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्लाह ने 28 गेंद बाकी रहते अफगानिस्तान को मंजिल तक पहुंचा दिया। अजमतुल्लाह 63 गेंद पर 6 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 73 पर नाबाद रहे। कप्तान शहीदी ने 74 गेंद पर 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 58 रनों की पारी खेली।

