Afghanistan Vs New Zealand: Best भारत में न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी अफगानिस्तान, बीसीसीआई ने दी मंजूरी, नोएडा में होगा 1 इंटरनेशनल टेस्ट मैच

Afghanistan Vs New Zealand:  अफगानिस्तान में तालिबानी राज आने के बाद ये पहला मौका है जब ये टीम भारत में किसी दूसरी टीम की मेजबानी कर रही है। बीसीसीआई ने अपने कुछ मैदान अफगानिस्तान टीम को दिए हैं जो उसका दूसरा घर भी कहे जाते हैं। इन्हीं मैदानों में अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे। इसमें ग्रेटर नोएडा का स्टेडियम भी शामिल है।

Afghanistan Vs New Zealand: न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच नोएडा में होगा

Afghanistan Vs New Zealand:  दिल्ली एनसीआर में रहने वाले खेल प्रेमियों को ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पाथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच होने वाले टेस्ट मैच का लुफ्त उठाने का मौका मिलेगा। नौ से 13 सिंतबर के बीच दोनों देशों के खिलाड़ी यहां टेस्ट मैच खेलेंगे। पहली बार न्यूजीलैंड की टीम ग्रेटर नोएडा में खेलने के लिए आ रही है। न्यूजीलैंड के बोर्ड ने भी टेस्ट मैच के लिए हरी झंडी दे दी है। बोर्ड के सदस्य स्टेडियम में व्यवस्थाओं को देखने के लिए आएगे।

Afghanistan Vs New Zealand: नोएडा में होगा इंटरनेशनल मैच

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसके लिए हरी झंडी दिखा दी है। अफगानिस्तान की टीम 28 अगस्त को ग्रेटर नोएडा आ जाएगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम चार सिंतबर को ग्रेटर नोएडा आएगी। 29 अगस्त से अफगानिस्तान की टीम शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अभ्यास करेगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम पांच सिंतबर से अभ्यास करेगी।

यह भी देखें: IND Vs SL: नया जोश, नई उमंग और नए कोच और कप्तान के साथ Great टीम इंडिया श्रीलंका मे लंका फतह करने कोलंबो पहुंची, 27 जुलाई से शुरू होगी टी20 सीरीज

Afghanistan Vs New Zealand: अफगानिस्तान टीम का है होम ग्राउंड

अफगानिस्तान की टीम का शहीद विजय सिंह पाथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स होम ग्राउंड है। यहां टीम पहले भी होम सीरीज खेल चुकी है,लेकिन तालिबानी शासन आने के बाद यह पहला मौका होगा जब टीम यहां खेलेगी। इससे पहले अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तीन वनडे और तीन टी-20 मैच की सीरीज होनी थी, लेकिन वर्षा के कारण सीरीज को रद्द कर दिया गया था।

अफगानिस्तान टीम ने आखिरी बार चार साल पहले 2020 में ग्रेटर नोएडा में मैच खेला था। स्टेडियम ने अप्रैल 2016 में अफगानिस्तान और नामीबिया के बीच आईसीसी इंटरकांटिनेंटल कप मैच की मेजबानी की थी। आयरलैंड के खिलाफ भी अफगानिस्तान यहां मैच खेल चुका है।

Afghanistan Vs New Zealand: स्टेडियम में तैयारियां हुई शुरू

बीसीसीआई से हरी झंडी मिलने के बाद से प्राधिकरण की ओर से मैच से पहले तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पिच को तैयार करने का काम शुरू कर दिया गया है। स्टेडियम की क्षमता करीब आठ हजार दर्शकों की है। हालांकि,स्टेडियम परिसर में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहली बार न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच होने वाला है।

यह भी पढ़ें: अगर आप भी क्रिकेट के साथ-साथ कुकिंग का भी शौक रखते है तो कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Afghanistan Vs New Zealand: नोएडा टेस्ट मैच में BCCI करेगा बंदोबस्त

Afghanistan Vs New Zealand:
Afghanistan Vs New Zealand:

नोएडा वालों के एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल नोएडा वालों को अपने यहां इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांचक देखने को मिलने वाला है। क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर रोमांच का डोज मिलने वाला है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) फिर एक्शन में दिखने वाली है। भारत और श्रीलंका (IND vs SL) के बीच वाइट बॉल सीरीज होने वाली है, लेकिन इस बीच नोएडा (Noida) वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलने वाला है।

नोएडा (Noida) में इंटरनेशनल मैच होने वाला है। दो शानदार टीमों के बीच नोएडा (Noida) में टेस्ट मैच (Test Match) खेला जाएगा टेस्ट, जिसका सारा बंदोबस्त भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानि BCCI करेगा। आइए आपको बताते हैं कि ये किन दो टीमों के बीच होगा और कब होगा।

Afghanistan Vs New Zealand: नोएडा में इन दो टीमों के बीच टेस्ट

अफगानिस्तान (Afghanistan) सितंबर में ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेगा। ये मुकाबला ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में खेला जाएगा। दरअसल BCCI ने अफगानिस्तान (Afghanistan) को भारत में न्यूजीलैंड (New Zealand) की मेजबानी के लिए 3 वेन्यू मुहैया करवाए हैं, जिनमें से एक ग्रेटर नोएडा भी है।

BCCI ने अफगानिस्तान (Afghanistan) को भारत में जो 3 होम वेन्यू आवंटित किए हैं, उनमें ग्रेटर नोएडा, कानपुर और लखनऊ हैं। BCCI के इस कदम की हर कोई तारीफ कर रहा है। ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में टेस्ट मैच खेला जाएगा, जबकि बाकी दो जगहों पर T20 मैच खेले जाएंगे। ये पहली बार नहीं है कि BCCI ने ऐसा कुछ किया है, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हमेशा मुश्किल समय में अफगानिस्तान क्रिकेट का समर्थन किया है।

Afghanistan Vs New Zealand: अफगानिस्तान ने भारत में पहले भी खेली होम सीरीज

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम इससे पहले भी अपनी ग्रेटर नोएडा में होम सीरीज खेल चुकी है। BCCI ने 2015 में अफगानिस्तान को नोएडा ग्राउंड अलॉट किया था। अफगानिस्तान को भारतीय कोच भी दिए गए थे। अफगानिस्तान ए टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 टेस्ट और 3 वनडे मैच खेले थे। अब 9 साल बाद अफगानिस्तान टीम एक बार फिर भारत में होम सीरीज खेलेगी, जिसमें राशिद खान टीम की अगुवाई करेंगे। बड़ी बात ये है कि अफगानिस्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली बार टेस्ट मैच खेलेगी।

1 thought on “Afghanistan Vs New Zealand: Best भारत में न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगी अफगानिस्तान, बीसीसीआई ने दी मंजूरी, नोएडा में होगा 1 इंटरनेशनल टेस्ट मैच”

Leave a Comment