Abdul Razzaq ने Aishwarya Rai पर की विवादित टिप्पणी, शोएब अख्तर ने लगाई जमकर क्लास, इशारों-इशारों में Shahid Afridi को भी लपेटा  

Abdul Razzaq: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 (ICC ODI World Cup 2023) में पाकिस्तान टीम (Pakistan Team) का सफर खत्म हो चुका है। इस हार के साथ ही पाकिस्तान टीम स्वदेश पहुंच गई है। इस टूर्नामेंट में बाबर आजम की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन करने के बाद से लगातार फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी अब्दुल रज्जाक ने पीसीबी (PCB) की आलोचना करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है।

Abdul Razzaq: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की तुलना पीसीबी से

इस बीच पाकिस्तान टीम के पूर्व ऑल राउंडर अब्दुल रज्जाक (Abdul Razzaq) ने पीसीबी की आलोचना करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय को लेकर एक बड़ा ही विवादित बयान दिया है। उन्होंने पीसीबी की तुलना ऐश्वर्या से करते हुए जो बयान दिया है अब उससे हर कोई उनपर भड़का हुआ नजर आ रहा है।

यह भी देखें: IND Vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 का पहला सेमी फाइनल मैच आज मेजबान भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जाएगा दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी   

Abdul Razzaq: शाहिद अफरीदी भी हंस रहे थे

Abdul Razzaq
Abdul Razzaq

 वही इस मामले में अब पाकिस्तान टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भी अब्दुल रज्जाक की क्लास लगाई है। हालांकि, इस इवेंट में जब अब्दुल ऐसा बोल रहे थे तो शाहिद उनके ठीक बगल में बैठे थे और उनकी बातों पर  वह भी हंस रहे थे। इसके बाद पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने अफरीदी को भी इशारों-इशारों में लताड़ लगाई।

Aishwarya Rai पर विवादित टिप्पणी अफरीदी-अख्तर ने लगाई Abdul Razzaq की क्लास

दरअसल, पाकिस्तान टीम के पूर्व ऑलराउंडर अब्दुल रज्जाक (Abdul Razzaq) ने पाकिस्तान टीम के खराब  परफॉर्मेंस को लेकर एक इवेंट में ऐसी टिप्पणी कर दी, जिसके बाद हर कोई उनसे खफा है। उन्होंने पीसीबी से बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय की तुलना करते हुए कहा कि जब मैं खेल रहा था तो मुझे पता था कि मेरे कप्तान यूनिस खान के इरादे बहुत अच्छे हैं। और मैंने उनसे आत्मविश्वास और साहस सीखा है और मेरे ऊपर अल्लाह का शुक्र है कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट के लिए अपना बेहतर प्रदर्शन कर सका।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के साथ कुकिंग मे रुचि रखने वाले लोग कुकिंग की नवीन रेसिपी की विधि के लिए यहाँ पर क्लिक करे।

Abdul Razzaq: क्या कहा था?

Abdul Razzaq

रज्जाक ने कहा कि अगर आपकी सोच है कि मैं ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) से शादी करूंगा और फिर नेक-गुणवान बच्चा पैदा हो, तो ऐसा कभी नहीं हो सकता, इसलिए आपको पहले अपनी नियत ठीक करनी होगी।

इस दौरान शाहिद अफरीदी समेत बाकी प्लेयर्स उनकी इस टिप्पणी के बाद हंसने लगे। अब इस कड़ी में शाहिद अफरीदी ने समा टीवी पर कहा कि कल प्रोग्राम चल रहा था और हम स्टेज पर बैठे हुए थे। रज्जाक ने कोई बात वहाँ पर कर दी, लेकिन वह बात मेरे समझ नहीं आई। मैं तो वैसे ही हंस रहा था। मैं समझ रहा था कि उसके हाथ में माइक है तो इसे कोई ध्यान से सुना तो मुझे अजीब लगा कि मैं भी हंस रहा था उस वक्त। मैं अभी रज्जाक को मैसेज करूंगा कि सभी से वह मांफी मांगे। वो बड़ा गलत मजाक था। ऐसा मजाक नहीं होना चाहिए।

Abdul Razzaq: शोएब अख्तर ने क्या कहा?

Abdul Razzaq

इसके बाद पूर्व पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि मैं रज्जाक द्वारा किए गए इस मजाक या बयान की निंदा करता हूं। किसी भी महिला का इस तरह से अपमान नहीं होना चाहिए। उनके पास बैठे लोगों को हंसने की बजाय आवाज उठानी चाहिए थी।

2 thoughts on “Abdul Razzaq ने Aishwarya Rai पर की विवादित टिप्पणी, शोएब अख्तर ने लगाई जमकर क्लास, इशारों-इशारों में Shahid Afridi को भी लपेटा  ”

Leave a Comment