ये है IPL 2024 का सबसे सस्ता कप्तान

By : Himanshu Mishra 

Credit :Google

 दोस्तों !  IPL 2024 का आगाज 22 मार्च को होने जा रहा है. उससे पहले जानते हैं सभी 10 कप्तानों की फीस के बारे में.

Credit :Google

 दोस्तों ! IPL में सबसे महंगा कप्तान सनराइजर्स हैदराबाद टीम का है. फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलियाई पैट कमिंस को 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा है और कप्तानी भी सौंपी है.

पैट कमिंस

Credit :Google

 दोस्तों ! लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी केएल राहुल संभाल रहे हैं. यह फ्रेंचाइजी अपने कप्तान को एक सीजन के लिए 17 करोड़ रुपये भुगतान कर रही है.

केएल राहुल

Credit :Google

दोस्तों ! दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी एक बार फिर ऋषभ पंत संभाल रहे हैं. फ्रेंचाइजी उन्हें एक सीजन के 16 करोड़ रुपये दे रही है. पिछले सीजन में डेविड वॉर्नर कप्तान थे.

ऋषभ पंत 

Credit :Google

 दोस्तों !  मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को नया कप्तान बनाया है. ऑलराउंडर पंड्या को एक सीजन के लिए 15 करोड़ रुपये मिलेंगे.

हार्दिक पंड्या 

Credit :Google

 दोस्तों ! राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन संभाल रहे हैं. उन्हें फ्रेंचाइजी एक सीजन के लिए 14 करोड़ रुपये दे रही है.

संजू सैमसन

Credit :Google

 दोस्तों ! कोलकाता नाइट राइडर्स की कमान एक बार फिर श्रेयस अय्यर के हाथों में रहेगी. शाहरुख खान की मालिकाना वाली केकेआर कप्तान को 12.25 करोड़ रुपये दे रही है.

श्रेयस अय्यर

Credit :Google

 दोस्तों ! चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार चैम्पियन बनाने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को एक सीजन के लिए 12 करोड़ रुपये मिलते हैं. धोनी ने बीच में खुद अपनी सैलरी कम की थी.

महेंद्र सिंह धोनी

Credit :Google

 दोस्तों ! पंजाब किंग्स की कप्तानी स्टार ओपनर शिखर धवन संभाल रहे हैं. प्रीति जिंटा की मालिकाना वाली यह फ्रेंचाइजी अपने कप्तान को 8.25 करोड़ रुपये दे रही है.

शिखर धवन 

Credit :Google

 दोस्तों ! हार्दिक पंड्या के हटने के बाद अब गुजरात टाइटन्स की कप्तानी शुभमन गिल को सौंपी गई है. फ्रेंचाइजी उन्हें एक सीजन के लिए 8 करोड़ रुपये दे रही है.

शुभमन गिल

Credit :Google

 दोस्तों ! फाफ डु प्लेसिस अपनी कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहला खिताब जिताने के लिए जोर लगाएंगे. उन्हें एक सीजन के 7 करोड़ रुपये मिल रहे हैं.  साथ ही फाफ ही सबसे सस्ते कप्तान भी हैं.

फाफ डु प्लेसिस

प्रीति जिंटा के साथ दिखी हॉट 'मिस्ट्री गर्ल' जिसने IPL में मचा दिया बवाल !