1983 World Cup: भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री (Former Indian team coach Ravi Shastri) ने बुधवार 25 जून को पूर्व और युवा क्रिकेटरों के साथ 1983 वर्ल्ड कप जीतने का जश्न मनाया। 25 जून 1983 को भारत (India) ने वेस्टइंडीज की टीम (West Indies Team) को हराकर इस खिताब को जीता था। कपिल देव (Kapil Dev) की कप्तानी में भारत ने लॉर्ड्स के मैदान पर ट्रॉफी उठाई थी। युवा क्रिकेटरों के साथ जश्न मनाने की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
1983 World Cup: रवि शास्त्री ने सोशल मीडिया पर मनाया जश्न
1983 World Cup: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बुधवार को सोशल मीडिया पर कुछ पुराने और आज के युवा क्रिकेट सितारों के साथ 1983 क्रिकेट वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत के जश्न के कुछ पल (Some moments of celebration of the historic victory of 1983 Cricket World Cup) साझा किए। 25 जून को, भारत ने लंदन के प्रतिष्ठित लॉर्ड्स स्टेडियम में दो बार के चैंपियन वेस्टइंडीज को हराकर अपना पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप खिताब हासिल करके क्रिकेट जगत को चौंका दिया था।
1983 World Cup: कपिल देव की कप्तानी में भारतीय टीम ने रचा था इतिहास

कपिल देव की कप्तानी में इस जीत ने भारतीय टीम को क्रिकेट जगत मे एक नई शक्ति के रूप में स्थापित कर दिया था। साथ ही आने वाले समय में भारतीय टीम का भविष्य भी निर्धारित कर दिया था। 1983 वर्ल्ड कप जीत का जश्न मनाने की तस्वीरें रवि शास्त्री ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा कीं हैं।
1983 World Cup: जश्न में शामिल हुए खिलाड़ी
इसमें वह पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सुनील गावस्कर और भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ केक काटते हुए नजर आए। जश्न मनाने वाले कुछ अन्य क्रिकेटरों में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर और वर्तमान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज शामिल थे।
1983 World Cup: भारत ने वेस्टइंडीज का विजयी रथ पर लगाया विराम
यहाँ पर हम आपको यह बता दें कि 1983 में, वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भारत और वेस्टइंडीज (India Vs West Indies) के बीच खेला गया था। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। कपिल देव की कप्तानी मे भारतीय टीम (Indian Team) महज 183 रन पर ही सिमट गई थी। एंडी रॉबर्ट्स ने तीन विकेट लिए, जबकि मैल्कम मार्शल, माइकल होल्डिंग और लैरी गोम्स ने दो-दो विकेट लिए। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज के श्रीकांत ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए थे। 183 रनों का बचाव करते हुए, भारत ने विंडीज के रनों पर लगाम लगाते हुए टीम को 57/3 पर ला दिया।
1983 World Cup: लॉर्ड्स में कपिल देव ने पहला वर्ल्ड कप खिताब दिलाया
इसके तुरंत बाद कैरेबियाई टीम का स्कोर 76/6 हो गया। यहां से मैच पूरी तरह भारत की झोली में चला गया। मोहिंदर अमरनाथ ने माइकल होल्डिंग का अंतिम विकेट लेकर भारत को अपना पहला वर्ल्ड कप खिताब दिलाया। फाइनल में वेस्टइंडीज की टीम 140 रन पर ढेर हो गई और परिणामस्वरूप भारत ने मैच 43 रन से जीत लिया।
1983 World Cup: भारत ने दूसरी बार धोनी की कप्तानी में उठाया वर्ल्ड कप

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड की बालकनी में कपिल देव द्वारा ट्रॉफी उठाना (Kapil Dev lifting the trophy in the balcony of Lord’s Cricket Ground) आज भी सभी भारतीय प्रशंसकों के लिए यादगार तस्वीर है। फाइनल में मोहिंदर अमरनाथ को मैन ऑफ द मैच (Mohinder Amarnath was declared man of the match in the final) चुना गया। उन्होंने बल्ले से 26 रन बनाए और गेंदबाजी करते हुए बहुमूल्य तीन विकेट भी लिए। इसके बाद भारत ने दूसरी बार साल 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में इस वर्ल्ड कप के खिताब को जीता था।

