दिल्ली-कोलकाता की टीमें होंगी आमने-सामने, जानिए किसका पलड़ा है भारी

दिल्ली-कोलकाता की टीमें होंगी आमने-सामने, जानिए किसका पलड़ा है भारी
आईपीएल 2022 में रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक-दूसरे का आमना-सामना करेगी. केकेआर की टीम इस बार अपने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरी है और शानदार खेल दिखा रही है. टीम ने पहले मैच में मौजूदा चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अपनी शुरुआत की. उन्हें आर सी बी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा लेकिन उसके बाद उन्होंने पंजाब किंग्स औऱ मुंबई को मात दी. दिल्ली के खिलाफ टीम की नजर हार की हैट्रिक से बचने पर होगी. वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की टीम तीन में से दो मैच हार मैच गवा चुकी हैं. के के आर के खिलाफ वह जीतकर हार की हैट्रिक से बचना चाहेगी.
के के आर औऱ दिल्ली दोनों ही टीमे इस सीजन में अलग अंदाज में उतरी हैं. बड़ी नीलामी के बाद टीमों में काफी बदलाव हुआ है. दिल्ली की टीम अब तक एक बार भी आई पी एल का खिताब नहीं जीत पाई है वहीं के के आर दो बार की आई पी एल चैंपियन है. दोनों के बीच कई बार मुकाबले खेले गए हैं. इनके बीच हुए मैचों से यह अंदाजा लगाना मुश्किल है कि जीत किसकी और हार किसकी होगी.के के आर और दिल्ली कैपिटल्स दोनों की टीमें अब तक खेले गए सभी सीजन में लीग का हिस्सा जरूर रही है. दोनों के बीच 29 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें के के आऱ का पलड़ा कुछ भारी दिखता है. 29 में से 16 मैच के के आर के नाम रहे हैं वहीं दिल्ली की टीम ने 13 मैचों में जीत हासिल की है. दोनों के बीच का अंतर बहुत ज्यादा नहीं है ऐसे में ये जानना मुश्किल है की किसका पलड़ा भारी होगा यह कहना मुश्किल होगा. पिछले आई पी एल सीजन की बात करें तो दोनों टीमों का तीन बार आपस मे आमना-सामना हुआ था. लीग मुकाबलों में दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीता था. वहीं इसके बाद प्लेऑफ मैच में के के आर ने जीत हासिल करके फाइनल में अपनी जगह बनाई थी.


पिछले मैच में कौन था बना बॉस


दोनों टीमों का पिछला मुकाबला दुबई के शारजाह में खेला गया था. यहां के के आर ने शानदार जीत हासिल की थी और फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 135 रन बनाए थे. टीम की ओर से शिखर धवन ने 36 रन और श्रेयस अय्यर ने 30 रन बनाए थे. ऑयन मॉर्गन की कप्तानी वाली के के आर ने यह रोमांचक मैच तीन विकेट से अपने नाम किया था. उनकी ओर से शुभमन गिल ने 46 रन और वेंकटेश अय्यर ने 55 रनों की बेहतर पारी खेली.
मैच के लिए संभावित प्लेइंग XI
दिल्ली कैपिटल्स
ऋषभ पंत (कप्तान), पृथ्वी शॉ,डेविड वॉर्नर, रोवमन पॉवेल, ललित यादव,सरफ़राज़ खान, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुस्ताफ़िज़ुर रहमान
कोलकाता नाइट राइडर्स
श्रेयस अय्यर (कप्तान),आंद्रे रसेल, नितीश राणा, वेंकटेश अय्यर,सैम बिलिंग्स, रिंकू सिंह, सुनील नारेन, वरुण चक्रवर्ती, शिवम मावी, उमेश यादव, टिम साउदी

Leave a Comment